लखनऊ LIVE

लुलु मॉल के पास बनेगा 100 मीटर लंबा स्काई वॉक, आईकॉनिक अर्बन स्पेस के रूप में होगा विकसित

लुलु मॉल के पास 100 मीटर लंबा स्काई वॉक बनने जा रहा है, जो शहरी विकास में महत्वपूर्ण होगा।

Gaurav Dwivedi
June 12, 2026
3 min read
लुलु मॉल के पास बनेगा 100 मीटर लंबा स्काई वॉक, आईकॉनिक अर्बन स्पेस के रूप में होगा विकसित

लखनऊ : लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास स्काई वॉक (फुट ओवरब्रिज) बनाएगा। 100 मीटर लंबा व पांच मीटर चौड़ा यह फुट ओवरब्रिज लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन देगा। साथ ही अपनी आईकॉनिक डिजाइन से एक बेहतरीन अर्बन स्पेस के रूप में सामने आएगा। गुरुवार को एलडीए ने पीपीपी मोड पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए एक निजी कंपनी के साथ करार किया है। इसके निर्माण में लगभग 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे जो कंपनी द्वारा किया जाएगा।

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में परियोजना का प्रेजेंटेशन दिया गया। इसमें फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए हरी झंडी दी गई। उपाध्यक्ष ने बताया कि शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास आधुनिक फुट ओवरब्रिज के निर्माण की कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। इससे शहीद पथ जैसे व्यस्त मार्ग पर पैदल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बाधारहित आवागमन उपलब्ध होगा। फुट ओवरब्रिज में यात्रियों की सुविधा के लिए सीढ़ियों के अलावा लिफ्ट का भी प्रावधान किया गया है। इससे वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग एवं महिलाओं को विशेष सुविधा होगी। लोक निर्माण विभाग, ट्रैफिक पुलिस, लेसा व लुलु मॉल प्रबंधन के साथ बैठक करके निर्माण प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

अर्बन स्पेस के रूप में होगा विकसित

परियोजना के तहत ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 1200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में आकर्षक ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा। इसमें कियोस्क, सार्वजनिक उपयोग के लिए इंटरैक्टिव स्पेस, टायलेट तथा पार्किंग की सुविधा होगी। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर, मेजेनाइन फ्लोर तथा प्रथम तल पर कॉमर्शियल स्पेस विकसित किया जाएगा। साथ ही फुट ओवरब्रिज के रूफ टॉप पर ओपन एयर रेस्टोरेंट और एलईडी स्क्रीन आदि की सुविधा होगी। इससे यह परियोजना बेहतरीन अर्बन स्पेस के रूप में सामने आएगी।

मजबूत और आकर्षक संरचना होगी

फुट ओवरब्रिज की डिजाइन में सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है। इसमें एंटी-स्किड फ्लोरिंग, मजबूत रेलिंग, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्पष्ट साइनेज, अग्निरोधी विद्युत फिटिंग तथा भूकंपरोधी डिजाइन का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त फायर सेफ्टी उपकरण, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, प्राथमिक उपचार किट तथा आपदा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

चरणबद्ध निर्माण पद्धति से यातायात पर न्यूनतम प्रभाव

फुट ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान यातायात में रुकावट न आए। इसके लिए चरणबद्ध निर्माण पद्धति अपनायी जाएगी। इसके अंतर्गत आवश्यकता अनुसार अस्थायी डायवर्जन, बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, ट्रैफिक मार्शल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यातायात पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करके यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखा जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

UP Weather: झमाझम बरसेगा मानसून, लखनऊ सहित 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की चेतावनी भी

यूपी में मानसून ने जोर पकड़ा, लखनऊ सहित 40 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी भी।

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने नेताओं को दिया जीत का मंत्र

कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में तेजी लाने का निर्णय लिया, प्रदेश प्रभारी ने नेताओं को जीत का मंत्र दिया।