मायावती का बड़ा फैसला, यूपी चुनाव के लिए सतीश चंद्र मिश्रा का बढ़ाया कद, ब्राह्मण वोटों पर खेला दांव
मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले यूपी में बड़ा दांव चला है। सतीश चन्द्र मिश्र को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

लखनऊ: मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले यूपी में बड़ा दांव चला है। मायावती ने सतीश चन्द्र मिश्र को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मिश्र लीगल व मीडिया के साथ-साथ अब चुनाव आयोग सम्बंधी काम भी देखेंगे। मायावती ने एक्स पर लिखा है कि सतीश चन्द्र मिश्र की यूपी चुनाव में अहम भूमिका रहेगी।
मायावती ने कहा है कि बसपा यूपी विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से जुट गई है। इसके लिए बसपा सभी समाज के लोगों के लिए जमीन पर मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है। उन्होंने दावा किया कि बसपा की तैयारियों से विरोधी दलों में बैचेनी बढ़ी है।
मायावती ने एक्स पर दी जानकारी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा कि यूपी में विधानसभा 2027 की तैयारियों को लेकर बीएसपी के जनाधार को सर्व समाज में बढ़ाने के लिए जमीन को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ—साथ पार्टी उम्मीदवारों के चयन व उनके नामों की पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों में घोषणा करने आदि की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसको लेकर विरोधी पार्टियों में काफी बेचैनी है और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी व अन्य विरोधी पार्टियों में भी अब अनवरत बदलाव होना भी स्वाभाविक है।
मायावती ने कहा कि बीएसपी ने सर्वसमाज में से खासकर ब्राह्मण समाज को 2007 से खास तवज्जो दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले के बाद से विरोधी पार्टियों में इसको लेकर चर्चा व चिन्तायें हैं। जिनके हथकण्डों से ’बहुजन समाज’ के लोगों को लगातार सजग व सतर्क रहने की ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि सतीश चन्द्र मिश्र को पार्टी द्वारा लीगल व मीडिया आदि के साथ-साथ अब चुनाव आयोग सम्बंधी कार्यों की भी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी साैंपी गयी है, जो कि ख़ासकर आगामी विधानसभा आमचुनाव के दौरान कई मायने में इनकी अहम भूमिका रहेगी।
सतीश चन्द्र मिश्र बसपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। जो कि वरिष्ठ अधिवक्ता व बीएसपी सरकार में यूपी के महाधिवक्ता भी रहे हैं। मिश्र यूपी बार काउन्सिल के कई बार और बीएसपी सरकार में कैबिनेट मंत्री के अलावा राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।
यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा
उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।
'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।
तीन IAS अधिकारी, दस IPS और आठ PPS सहित यूपी में 21 अफसर हुए रिटायर, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं।
