खबर युग

लखनऊ में घरेलू विवाद के चलते पति ने गला कसकर की पत्नी की हत्या, बच्चों को भी जान से मारने की दी धमकी

लखनऊ के ग्राम धनुवासांड़ में घरेलू विवाद के चलते शराब के नशे में पति ने पत्नी की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Gaurav Dwivedi
October 16, 2026
2 min read
लखनऊ में घरेलू विवाद के चलते पति ने गला कसकर की पत्नी की हत्या, बच्चों को भी जान से मारने की दी धमकी

लखनऊ: मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के ग्राम धनुवासांड़ में घरेलू विवाद के चलते शराब के नशे में पति ने पत्नी की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। बच्चे मेला देखकर लौटे तो देखा कि मां मृत पड़ी थी। बच्चों के रोने पर पिता ने उन्हें शांत न रहने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्चों ने चुपके से नानी को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी नशे की हालत में पहुंचा था घर

इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि धनुवासांड़ इलाके में मजदूर राधेकृष्ण अपनी पत्नी रेखा और अपने पांच बच्चों के साथ रह रहा था। बुधवार देर रात को वह नशे की हालत में घर पहुंचा। उसका पत्नी से रोज की तरह विवाद होने लगा। माता-पिता के बीच आए दिन होने वाले विवाद के कारण बच्चों ने भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया। वह गांव में हो रहे मेले को देखने के लिए घर से चले गए।

जमीन पर पड़ी थी महिला

बच्चे रात 12:00 बजे मेले से लौटे। मां रेखा जमीन पर पड़ी थी। उनका गला रस्सी के फंदे से कसा हुआ था। मां को मृत देखकर बच्चे रोने लगे। आरोपी पिता ने उन्हें डांटकर शांत रहने को कहा। बात न मानने पर जान से मारने की बात कही। डरे-सहमें बच्चे घर के कोने में छिप गए।

बच्चों ने नानी को फोनकर दी जानकारी

बच्चों ने चुपके से नानी को फोन कर पूरी बात बताई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे बच्चों के मौसिया ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। मौके पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर छानबीन की। इसके बाद रेखा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। बेटे प्रभात की तहरीर पर पुलिस ने पिता राधे कृष्ण के खिलाफ रेखा की गला कसकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर

शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.

यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.

श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य

लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.

'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।