देश-दुनिया

नौसेना को मिलेंगे ₹449 करोड़ के एडवांस GNSS जैमर्स, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला

रक्षा मंत्रालय ने नौसेना की समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए बेंगलुरु की ASSPL से ₹449 करोड़ के 20 उन्नत GNSS जैमर्स खरीदने का समझौता किया है. ये स्वदेशी जैमर्स दुश्मन जहाजों को भारतीय समुद्री सीमा में घुसने से रोकेंगे, जिससे नौसेना की क्षमता बढ़ेगी. 75% स्वदेशी उपकरण 'आत्मनिर्भर भारत' का उदाहरण है.

Gaurav Dwivedi
June 10, 2026
2 min read
नौसेना को मिलेंगे ₹449 करोड़ के एडवांस GNSS जैमर्स, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला

नौसेना को मजबूत और सुरक्षा करने की दृष्टि से रक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. मंत्रालय ने बेंगलुरु की ASSPL कंपनी के साथ 449 करोड़ रुपए में उन्नत क्षमता वाले ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम जैमर्स बनाने का समझौता किया है, जो कि आने वाले समय में नौसेना के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. इन सैटेलाइट जैमर्स के लगने के बाद दुश्मन देश का कोई भी जहाज भारत के समुद्री रडार के भीतर आकर नुकसान नहीं पहुंचा सकता है. इन सैटेलाइट जैमर्स में लगने वाला 75 प्रतिशत सामान स्वदेशी होगा, जो आत्मनिर्भर भारत का बड़ा उदाहरण है.रक्षा मंत्रालय ने बेंगलुरु की अकॉर्ड सॉफ़्टवेयर एंड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (ASSPL) कंपनी के साथ भारतीय नौसेना के लिए 20 उन्नत क्षमता वाले ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम (ECGNSS) जैमर्स की खरीद के लिए यहा समझौता किया है. यह समझौता ‘खरीद (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिज़ाइन, विकसित और निर्मित)’ श्रेणी के तहत 10 जून को दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ.

क्या होता है जैमर और कैसे करता है काम?

यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो अपने आसपास की वायरलेस रेज में समस्या खड़ी कर देता है. आमतौर पर यह डिवाइस रेडियो फ्रिक्वेंसी पर सिग्नल भेजता है, जिन पर मोबाइल कॉल, वाई-फाई, जीपीएस और अन्य वायरलेस सेवाएं काम करती हैं. कई जगहों पर इसका इस्तेमाल जरूरी होता है लेकिन कुछ जगह ऐसी भी होती हैं जहां इस तरह के सिस्टम को एक्टिव करना बैन माना जाता है.

जब जैमर को एक्टिव किया जाता है तो असली नेटवर्क सिग्नल कमजोर हो जाता है. कई बार ऐसे इलाकों में फोन कॉल कटने लगते हैं, इंटरनेट भी बेहद धीमा पड़ जाता है और कई बार तो इंटरनेट बंद ही हो जाता है. इतना ही नहीं जैमर का असर नेविगेशन पर भी पड़ता है. यही वजह है कि रक्षा मंत्रालय ने बेंगलुरु की कंपनी ASSPL के साथ समझौता किया है, जो कि भारतीय समुद्री जहाजों को सुरक्षित रखने में कारगर साबित होगा.

जैमर्स का कहां कर सकते हैं इस्तेमाल?

अक्सर इस सिस्टम का इस्तेमाल वीवीआईपी सुरक्षा के समय या संवेदनशील स्थलों पर किया जाता है. इसका मकसद होता है कि अनचाही या खतरनाक कम्युनिकेशन को अस्थाई रूप से रोका जा सके. कई बार विश्वविद्यालयों में भी इसका इस्तेमाल देखा जाता है ताकि स्टूडेंट्स ज्यादा मोबाइल कनेक्टिविटी का उपयोग न करें और अपना ज्यादातर समय पढ़ाई पर लगाएं. इन डिवाइसों से मोबाइल कनेक्टिविटी और वायरलेस सर्विसेज प्रभावित हो जाती हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

श्रीजगन्नाथ जी रथयात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बोले-हम सब पर उनकी कृपा

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त करने की बात कही।

श्रद्धा मर्डर केस: आफताब को नहीं हत्या का पछतावा, पॉलीग्राफ टेस्ट में खुलासा; आज भी अंतिम संस्कार को तरस रहा परिवार

श्रद्धा मर्डर केस में आफताब को हत्या का पछतावा नहीं, पॉलीग्राफ टेस्ट में खुलासा। परिवार अंतिम संस्कार के लिए तरस रहा है।

PoK में बड़ा बवाल: पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में 6 लोगों की मौत, भारत ने कहा- व्यवस्थित शोषण का नतीजा

PoK में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में 6 लोगों की मौत, भारत ने इसे व्यवस्थित शोषण का नतीजा बताया।