स्पेशल स्टोरी

खतरे में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री पद! NDA ने नहीं बनाया MLC उम्मीदवार, आज थी नामांकन की आखिरी तारीख

बिहार के विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, लेकिन इस लिस्ट में दीपक प्रकाश का नाम नहीं है. दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं.

Gaurav Dwivedi
June 8, 2026
3 min read
खतरे में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री पद! NDA ने नहीं बनाया MLC उम्मीदवार, आज थी नामांकन की आखिरी तारीख

राज्यसभा के साथ-साथ बिहार विधान परिषद के चुनाव भी कराए जा रहे हैं. विधान परिषद की 10 सीटों पर नामांकन के लिए आज सोमवार को आखिरी तारीख है. लेकिन बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश नामांकन दाखिल नहीं कर पाएंगे क्योंकि एनडीए ने उन्हें अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है. ऐसे में उनका मंत्री पद खतरे में है क्योंकि वह अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं.पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश विधान परिषद के लिए अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सकेंगे. एनडीए की ओर से उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया है, जबकि अन्य 9 प्रत्याशी आज एक साथ ही नामांकन दाखिल करेंगे. भोजपुरी गायक पवन सिंह और निशांत कुमार समेत सभी उम्मीदवार आज विधानसभा में पेपर दाखिल करेंगे.

दीपक प्रकाश को नहीं मिली उम्मीदवारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइडेट (JDU) के 4-4 तो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के एक उम्मीदवार की ओर से नामांकन दाखिल किया जाएगा. जबकि राष्ट्रीय जनता दल की ओर से प्रत्याशी सुनील सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया है. हालांकि इन 10 प्रत्याशियों में दीपक प्रकाश का नाम शामिल नहीं है, ऐसे में उनका मंत्री पद खतरे में दिख रहा है. वह अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं और नियम के मुताबिक मंत्री बनने के करीब 6 महीने के अंदर उन्हें किसी न किसी सदन का सदस्य बनना होगा.

दीपक प्रकाश को टिकट नहीं दिए जाने पर पार्टी के विधायक आलोक सिंह ने कहा कि यह एनडीए गठबंधन के शीर्ष स्तर का फैसला है, हम एनडीए के साथ हैं.

दूसरी ओर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने पर कल खुशी जताई, लेकिन उन्हें उपमुख्यमंत्री का दर्जा दिए बिना कैबिनेट में शामिल किए जाने पर निराशा जताई.

निशांत के साथ कैबिनेट में दीपक भी शामिल

कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे और राज्यसभा सांसद कुशवाहा ने कल रविवार को कहा, “मैं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ मजबूती से खड़ा हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा. मैं 2014 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का समर्थन करने वाले शुरुआती लोगों में शामिल था लेकिन सच्चाई यह भी है कि बीजेपी के साथ हमारा कोई वैचारिक जुड़ाव नहीं है बल्कि हमारी विचारधारा जेडीयू से मेल खाती है. मेरी सहानुभूति अब भी उसी आंदोलन के साथ है.

कुशवाहा ने 2023 में जेडीयू छोड़ दी थी. तब उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी का लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में विलय करने के लिए सौदा हुआ है. उन्होंने कहा, “JDU में किसी के कहने से पहले से ही मैं निशांत के राजनीति में आने की वकालत कर रहा था. मेरा मानना था कि अपने पिता के सच्चे राजनीतिक उत्तराधिकारी केवल निशांत ही हो सकते हैं.” उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि निशांत आखिरकार मंत्री बने हैं लेकिन मुझे निराशा है कि वह सिर्फ मंत्री बनने के लिए राजी हो गए. उन्हें उपमुख्यमंत्री पद मिलना चाहिए था.”

संयोग से उनके बेटे दीपक प्रकाश भी निशांत के साथ कैबिनेट में शामिल हैं. एक ओर जहां निशांत विधान परिषद चुनाव लड़कर कैबिनेट में अपनी जगह पक्की करने की तैयारी में हैं तो वहीं दीपक प्रकाश का भविष्य अधर में है. उपेंद्र कुशवाहा ने कल मीडिया से बातचीत में इशारे में कहा कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि आरएलएम को विधान परिषद की एक सीट मिलेगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

17 साल पुराने हत्या केस में गवाही न देने पर इंस्पेक्टर का गिरफ्तारी वारंट जारी, वेतन भुगतान पर भी रोक

17 साल पुराने हत्या केस में इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी का गिरफ्तारी वारंट जारी, वेतन भुगतान पर भी रोक।

आपने अदालत को गुमराह किया', समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, लगाया 3 लाख रुपए का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर अदालत को गुमराह करने के लिए 3 लाख का जुर्माना लगाया। यह निर्णय न्यायपालिका की गरिमा को बनाए रखने के लिए है।

हर दरवाजे पर माथा टेकूंगा, दतिया से आशुतोष को जिताऊंगा… नामांकन पर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा

दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में नामांकन किया. टिकट न मिलने के बावजूद नरोत्तम मिश्रा ने तिवारी का भावुक होकर समर्थन किया और जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.