'NEET पेपर लीक रोकने में नाकाम रहा टेलीग्राम', केंद्र सरकार का हाई कोर्ट में हलफनामा
केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया कि टेलीग्राम NEET पेपर लीक रोकने में नाकाम रहा। मंत्रालय को कई शिकायतें मिलीं।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नीट पेपर लीक (NEET-UG Paper Leak) में टेलीग्राम की किस तरह भूमिका रही, इस बारे में हलफनामा दाखिल किया है।
केंद्र ने बताया कि MeitY (इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय) को नीट पेपर लीक होने के मामले में टेलीग्राम के गलत इस्तेमाल के बारे में कई शिकायतें मिली थीं।
हलफनामे के मुताबिक, NTA ने ऐसे कई टेलीग्राम चैनलों, ग्रुप्स और बोट्स की पहचान की, जो लीक हुए परीक्षा के पेपर को फैलाने और NEET परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी वाली गतिविधियों में शामिल थे।
केंद्र ने दाखिल किया हलफनामा
केंद्र सरकार ने हलफनामे में बताया है कि अधिकारियों ने शुरू में सबसे कम पाबंदी वाला तरीका अपनाया और तुरंत टेलीग्राम को ब्लॉक नहीं किया। अधिकारियों ने एप को ब्लॉक करने के बजाय 3 जून, 2026 को टेलीग्राम के प्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया।
बैठक के दौरान, सरकार ने चिंता जताई कि टेलीग्राम लीक हुए परीक्षा के पेपर फैलाने वाले चैनलों की पहचान करने और उन्हें रोकने में सक्रिय रूप से नाकाम रहा है।
केंद्र का कहना है कि टेलीग्राम ने ऐसे कंटेंट का सक्रिय रूप से पता लगाने में अपनी सीमाओं को स्वीकार किया और बताया कि मॉडरेटर रिपोर्ट किए गए चैनलों पर काम कर रहे थे।
21 जून को होगी दोबारा परीक्षा
नीट यूजी-2026 की परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन इस पेपर के होने के बाद सामने आया कि इस परीक्षा का पेपर होने से पहले ही लीक हो गया था।
NEET UG की दोबारा परीक्षा अब 21 जून को होगी। इस परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं के लिए सभी सुविधा दी जाने की बात कही गई है और पेपर को सही तरीके से कराने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
17 साल पुराने हत्या केस में गवाही न देने पर इंस्पेक्टर का गिरफ्तारी वारंट जारी, वेतन भुगतान पर भी रोक
17 साल पुराने हत्या केस में इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी का गिरफ्तारी वारंट जारी, वेतन भुगतान पर भी रोक।
वीणा मानवी का नामांकन रद, बांकीपुर उपचुनाव से पहले JJD को बड़ा झटका
वीणा मानवी का नामांकन रद्द होने से JJD को बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। पार्टी को नई रणनीति बनानी होगी।
आपने अदालत को गुमराह किया', समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, लगाया 3 लाख रुपए का जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर अदालत को गुमराह करने के लिए 3 लाख का जुर्माना लगाया। यह निर्णय न्यायपालिका की गरिमा को बनाए रखने के लिए है।
हर दरवाजे पर माथा टेकूंगा, दतिया से आशुतोष को जिताऊंगा… नामांकन पर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा
दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में नामांकन किया. टिकट न मिलने के बावजूद नरोत्तम मिश्रा ने तिवारी का भावुक होकर समर्थन किया और जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.
