नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें शुरू , जमीन देने वाले 172 किसानों ने लखनऊ के लिए भरी विशेष उड़ान!
उत्तर प्रदेश के विकास मानचित्र पर सोमवार को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Noida International Airport) से पहली वाणिज्यिक यात्री उड़ान ने लखनऊ के लिए उड़ान भरी। इस पहली उड़ान के साक्षी और यात्री कोई और नहीं, बल्कि जेवर क्षेत्र के वही ग्रामीण और किसान बने, जिन्होंने इस भव्य ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए अपनी पुश्तैनी जमीनें अधिग्रहित कराई थीं।

जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार सुबह कमर्शियल फ्लाइटों का संचालन शुरू होना था। पहली फ्लाइट लखनऊ से नोएडा आनी थी उसके बाद एयरपोर्ट को जमीन देने वाले किसानों की विशेष फ्लाइट लखनऊ के लिए रवाना होनी थी। 172 किसान जिनमें 28 महिलाएं शामिल थी सभी किसानों को सुबह पौने छह बजे एयरपोर्ट बुलाया गया था।
किसानों में हवाई यात्रा को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। महिला और पुरूष किसान दिन निकलने से पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गए। कई किसान तो ऐसे थे जो रविवार शाम से ही सोमवार की सुबह होने का इंतजार करते रहे और तड़के चार बजे से ही तैयारी शुरू कर एयरपोर्ट पहुंचे।
हाथों में बोर्डिंग पास थामे हवाई अड्डे पहुंचीं ग्रामीण महिलाओं और बुजुर्ग किसानों के चेहरों पर अपनी ही त्याग की भूमि से आसमान छूने का गर्व साफ दिखाई दे रहा था। लखनऊ पहुंचने पर इन सभी खास यात्रियों का स्वागत खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाना तय था।
नोएडा से बेंगलुरू जाने वाले जेवर के हरीश शर्मा और दीप्ती शर्मा ने बताया कि कभी जेवर से दिल्ली का जाने के लिए हरियाणा के पलवल या फिर खुर्जा बुलंदशहर होकर यात्रा करनी पड़ती थी। आज जेवर उस मुकाम पर है जहां लोग दिल्ली एनसीआर से आकर देश के विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भर रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा से तीन मित्रों के परिवार के साथ बेंगलुरू यात्रा पर निकले सौरव बंसल, नवीन जिंदल और अमित सिंघल परिवार के साथ एयरपोर्ट पहुंचे उन्होंने बताया कि दिल्ली की अपेक्षा नोएडा एयरपोर्ट से यात्रा करना बेहद आसान है। लखनऊ जाने वाली विशेष उड़ान से जाने वाले किसानों जयवीर सिंह, चरण सिंह, देवेंद्र भारद्वाज, विपिन शर्मा, हरीश शर्मा ने बताया कि उनके खेतों में कभी हरियाली और फसलें लहलहाती थी आज वही खेत जेवर के विकास की कहानी सुना रहे हैं।
ज्यादातर महिलाएं जीवन में पहली बार हवाई यात्रा करने जा रही थी। उन्होंने बताया कि कभी इन खेतों में खड़े होकर आसमान में जहाज उड़ते देखे थे आज जब इन्हीं खेतों से हवाई जहाज में बैठकर आसमान में उड़ान भरेंगे इससे ज्यादा खुशी और क्या होगी। किसानों ने बताया कि यात्रा बेहद शानदार रही मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने किसानों का बहुत दिल खोलकर स्वागत किया सभी किसानों को दो पटका, भगवान श्रीराम की मूर्ति, दो उपहार भेट करते जमीन देने के लिए आभार जताया गया।
विकास से खुशी, लेकिन रोजगार की आस बाकी
हवाई अड्डे के लिए अपनी 30 बीघा पुश्तैनी जमीन समर्पित करने वाले एक 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने क्षेत्र में हो रहे इस अभूतपूर्व विकास पर प्रसन्नता व्यक्त की। हालांकि, उन्होंने अपना हक जताते हुए यह भी कहा कि जमीन अधिग्रहण के समय उन्हें रोजगार देने का जो आश्वासन मिला था, वह अभी तक पूरा नहीं हो सका है, जिसकी उन्हें उम्मीद है।
पश्चिमी यूपी को मिलेगी आर्थिक रफ्तार
सोमवार से शुरू हुई इस यात्री उड़ान सेवा के साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब लखनऊ सहित देश के अन्य प्रमुख गंतव्यों से सीधे जुड़ गया है। इस हवाई अड्डे के चालू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे बड़े पैमाने पर आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 को इस महत्वाकांक्षी हवाई अड्डे की आधारशिला रखी थी, और इसी वर्ष 28 मार्च को इसका औपचारिक उद्घाटन किया गया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
17 साल पुराने हत्या केस में गवाही न देने पर इंस्पेक्टर का गिरफ्तारी वारंट जारी, वेतन भुगतान पर भी रोक
17 साल पुराने हत्या केस में इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी का गिरफ्तारी वारंट जारी, वेतन भुगतान पर भी रोक।
वीणा मानवी का नामांकन रद, बांकीपुर उपचुनाव से पहले JJD को बड़ा झटका
वीणा मानवी का नामांकन रद्द होने से JJD को बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। पार्टी को नई रणनीति बनानी होगी।
आपने अदालत को गुमराह किया', समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन, लगाया 3 लाख रुपए का जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर अदालत को गुमराह करने के लिए 3 लाख का जुर्माना लगाया। यह निर्णय न्यायपालिका की गरिमा को बनाए रखने के लिए है।
हर दरवाजे पर माथा टेकूंगा, दतिया से आशुतोष को जिताऊंगा… नामांकन पर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा
दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में नामांकन किया. टिकट न मिलने के बावजूद नरोत्तम मिश्रा ने तिवारी का भावुक होकर समर्थन किया और जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.
