UP की बड़ी खबर

गोरखपुर में चलती ट्रेन से हुई ‘नोटों की बारिश’, पटरियों पर बिखरी नकदी… मची लूट

गोरखपुर में चलती ट्रेन से उड़े 500-500 के नोट. ट्रैक पर मची नोट लूटने की होड़. जिसको जितना मिला लेकर भागा.

Gaurav Dwivedi
August 29, 2026
2 min read
गोरखपुर में चलती ट्रेन से हुई ‘नोटों की बारिश’, पटरियों पर बिखरी नकदी… मची लूट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर एक बेहद हैरान और चौंका देने वाला वाकया सामने आया है. यहाँ गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई, जब चलती ट्रेन से अचानक 500-500 रुपये के नोट हवा में उड़ने लगे. स्टेशन पर मौजूद लोग अपनी आंखों के सामने उड़ते नोट देखकर भौचक्के रह गए और देखते ही देखते नोट बटोरने के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़ पड़े. मिली जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से मुंबई (पनवेल) जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे पीपीगंज रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी. इस स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं था. इसी दौरान ट्रेन की एक बोगी से किसी यात्री ने नीचे एक पैकेट फेंका.बताया जा रहा है कि पैकेट में पॉलीथिन के अंदर 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी लपेटी गई थी. ट्रेन की गति अत्यधिक तेज होने के कारण पैकेट जैसे ही धड़ाम से जमीन पर गिरा, पॉलीथिन फट गई और उसमें रखे 500 के गुलाबी नोट हवा में उड़कर पूरे स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर बिखर गए.

हवा में उड़ते नोटों को देखकर पीपीगंज स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में नोट बटोरने की होड़ मच गई. लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक और आसपास की पटरियों की तरफ भागने लगे. जिसे जितने नोट मिले, वह चुपचाप उठाकर खिसक गया.

सूत्रों का कहना है कि ट्रेन में सवार किसी यात्री ने स्टेशन पर मौजूद अपने किसी परिचित को पैसे देने के लिए यह तरीका अपनाया था. उसने सोचा था कि चलती ट्रेन से पैकेट फेंक देगा और नीचे खड़ा परिचित उसे उठा लेगा. हालांकि, ट्रेन की तेज रफ्तार ने पूरे खेल को बिगाड़ दिया और नोट हवा में बिखर गए.

मालिक का पता नहीं, जीआरपी और आरपीएफ की जांच जारी

इस अजीबोगरीब घटना के बाद न तो नोट फेंकने वाला यात्री सामने आया और न ही वह शख्स जिसे ये पैसे दिए जाने थे. कुल कितनी रकम हवा में उड़ी, इसका भी सटीक अंदाजा नहीं लग पाया है.

फिलहाल, इस मामले पर स्थानीय पुलिस और रेल प्रशासन (GRP व RPF) की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन स्टेशन पर हुई इस अनोखी ‘नोटों की बारिश’ की चर्चा पूरे इलाके में जोरों पर है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।

यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा

उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।

'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।