लोगों को सुनना नहीं चाहती सरकार, हम इन्हें पागल कर देंगे… रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन में बोले राहुल गांधी
कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों की आवाज दबाने का मुद्दा उठाया. आरोप लगाया कि सरकार लोगों की बात सुन नहीं रही है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर के छात्र अपनी आवाज उठाना चाहते थे लेकिन सरकार ने कहा कि ऐसा नहीं कर सकते. मैं उत्तराखंड की बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिला. उन्हें न्याय नहीं मिला. ये सरकार लोगों की बात सुनना नहीं चाहती है, हम इनको पागल कर देंगे.पीएम मोदी पर हमलावर राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी रात को नहीं सोते हैं, इसके कई कारण हैं. कई कारण छुपे हुए हैं. इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा. कहा कि अमित शाह जो कि सो कॉल्ड चाणक्य और सरदार पटेल हैं, भाग गए. संसद में घुस नहीं पाए. ऐसा इसलिए क्योंकि वो पहली बार भारत का एक्सप्रेशन सुन रहे हैं.
‘डरने की बात क्या है?’
कांग्रेस सांसद ने कहा, अगर मैं ऑर्डर देने वाले से डर गया तो एक्सप्रेशन नहीं दूंगा. देश में तमाम लोग कायर की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जो इन कायरों की फोर्स के आगे कायर जैसे व्यवहार कर रहे हैं. आप जोकरों के समूह से लड़ रहे हैं तो डरने की बात क्या है? इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर भी हमला बोला.
‘RSS को भारत की समझ नहीं’
उन्होंने कहा, RSS के लोगों से कहता हूं कि इनको भारत की समझ नहीं है. 3000 साल वाले भारत नहीं आज वाले भारत को समझना है. इस दौरान राहुल ने कुछ लोगों को मंच पर RSS को सैल्यूट करने को भी कहा. उन्होंने कहा कि RSS का इस्तेमाल हुआ है. अगर आरएसएस को दबाने की कोशिश होगी तो हम उसकी रक्षा करने के लिए तैयार हैं.
‘छोटे कारोबारियों की ताकत था RSS’
राहुल ने कहा, RSS छोटे-छोटे कारोबारियों की ताकत था, जिन्हें RSS ने ही नोटबंदी करके धोखा दिया और गलत जीएसटी लाकर खत्म कर दिया. आरएसएस में कॉर्पोरेट इंजेक्शन की शुरुआत प्रमोद महाजन ने की थी और फिर ऐसा ही नरेंद्र मोदी ने किया.नरेंद्र मोदी ने आरएसएस का कॉर्पोरेटाइजेशन पूरा कर दिया. असली आरएसएस खत्म हो चुका है.अब, आरएसएस बड़ी पूंजी का एक जरिया है.
‘पीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते?’
आरएसएस के बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमले करने शुरू किए. उन्होंने सवाल किया, पीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? मैं सोचता था कि ये मार्केटिंग स्ट्रेटजी है लेकिन मैं उनके साथ 5 मिनट कमरे में बैठा तो समझ गया कि वो बहुत देर बोल नहीं सकते.
‘जो दिल में है बोलिए’
सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो दिल में है बोलिए. हिंदू हैं तो शिव के बारे में बोलिए, मुस्लिम हैं तो अल्लाह के बारे में बोलिए. अगर कोई गलत बोलेगा तो कहेंगे कि भैया ऐसे बोलिए. इस दौरान उन्होंने अपनी एक यात्रा का जिक्र किया. राहुल ने कहा, मैं 12 साल का था तब मैं, दादी, प्रियंका और मां के साथ अमेरिका गया था. दादी पीएम थीं. ऑफिशियल डिनर में मां और दादी गईं, हम खेल रहे थे तो नहीं गए. तब दादी ने मां से कहा- ये अमेरिकन हमको क्या समझते हैं. हिंदुस्तान का पीएम दोस्ती करने नहीं जाता वो अपने हित के लिए जाता है.
‘पीएम ऑफिस से मुझे सूचना मिलती है’
राहुल गांधी ने कहा कि अगर हिंदुस्तान का नेता इंदिरा जी की तरह होता तो ये अवसर था. ईरान अमेरिका हमारे दोस्त लेकिन हमारी जगह पाकिस्तान मध्यस्थ बन गया और प्रधानमंत्री देखते रह गए. प्रधानमंत्री के ऑफिस से मुझे सूचना मिलती है. अरुणाचल में चीन ने हमको हमारी जमीन पर पेट्रोलिंग से रोक दिया है. राजनाथ सिंह, अमित शाह पीएम की हवा निकल गई.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
जयपुर में भीषण हादसा! थार-एंडेवर की टक्कर में ई-रिक्शा 50 फीट दूर जा गिरा, 3 मजदूर घायल
जयपुर के मानसरोवर इलाके में थार और एंडेवर कार की भीषण टक्कर के बाद एक ई-रिक्शा भी हादसे की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा करीब 50 फीट दूर जा गिरा. हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं.
सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर धमकाना पड़ा महंगा, ठग सुकेश चंद्रशेखर को 8 साल की जेल
ठग सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट जज बनकर न्यायिक अधिकारी पर जमानत के लिए दबाव डालने के मामले में 8 साल जेल की सजा मिली है.
तेज प्रताप के आरोपों पर चिराग के तेवर तल्ख, अपनी ही पार्टी के मंत्री संजय सिंह से मांगा जवाब
दिल्ली के पांच सितारा होटल से जुड़े कथित 'विवाद' और फिर 25 लाख में सेटलमेंट का आरोप तेज प्रताप यादव ने मंत्री संजय सिंह पर लगाया है। 25 लाख रुपये के समझौते के दावों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान आया है। चिराग ने मंत्री संजय सिंह पर लगे आरोपों को बेहद संगीन बताया।
भारत में 100 बड़ी ग्लेशियल झीलों की निगरानी, इस राज्य में बढ़ रहा बड़ा खतरा; 34 में जलस्तर बढ़ा
नेपाल में हाल की आपदा के साथ-साथ भारत के हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियल झीलों से जुड़ी चिंताएं बढ़ रही हैं। हिमाचल प्रदेश और तिब्बत में इन झीलों के बढ़ने से निचले क्षेत्रों में खतरा बढ़ सकता है। केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय जल आयोग 100 बड़ी ग्लेशियल झीलों की जल क्षेत्र की निगरानी कर रहा है।
