'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।

लखनऊ: राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। राजनाथ ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि क्या समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य रखते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह दावा कि जनता को बात पर भरोसा है, ये कितना खोखला है, उसका प्रमाण उत्तर प्रदेश ही दे रहा है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेताओं को ही एक दूसरे पर भरोसा नहीं है और वह एक दूसरे का विरोध करते हुए केवल मौखिक ही नहीं बल्कि फिजीकल स्तर पर भी लड़ते दिखाई देते हैं।
विपक्ष का मकसद चुनावी सुधार नहीं
SIR के विरोध में चल रहे कांग्रेस और सीजेपी के प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह ने हमला किया है। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष का मकसद चुनावी सुधार नहीं, बल्कि देश में अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करना है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को अराजकता का मोहरा बनाया जा रहा है और कुछ लोग बांग्लादेश के घटनाक्रम की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं।
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को अराजकता का मोहरा बनाया जा रहा है और कुछ लोग बांग्लादेश के घटनाक्रम की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीतिक हितों के लिए देश की संवैधानिक संस्थाओं की बलि नहीं दी जा सकती।
भारत में सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे कुछ लोग
शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा मंत्री ने कहा कि झूठा आक्रोश दिखाकर और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करके भारत की विकास यात्रा को बाधित नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी को बाधा डालने वाली राजनीति छोड़कर जनादेश का सम्मान करना चाहिए और अपनी राजनीतिक भूमिका पर आत्मचिंतन करना चाहिए।
रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी युवाओं को राजनीतिक टकराव का साधन बना रहे हैं। कुछ लोग बांग्लादेश की घटनाओं से प्रेरणा लेकर भारत में सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ खुले तौर पर सरकार गिराने की मांग कर रहे हैं। उनके मुताबिक, यह लड़ाई न तो चुनावी सुधार के लिए है और न ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़ा कोई मुद्दा है। उन्होंने इसे सत्ता हासिल करने की कोशिश बताया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का भविष्य टकराव में नहीं, बल्कि संवाद और राष्ट्र निर्माण में है।
आपातकाल और 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी उल्लेख
उन्होंने कांग्रेस पर संवैधानिक मूल्यों को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए आपातकाल और 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी उल्लेख किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल लागू किए जाने की याद दिलाई और राहुल गांधी पर संविधान को राजनीतिक सुविधा के अनुसार इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। राजनाथ सिंह ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने 1993 में चुनाव आयोग में नियुक्तियों और मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े पुराने घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कांग्रेस की भूमिका पर सवाल खड़े किए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने राजनीतिक इतिहास और चुनावी व्यवस्था को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की चुनावी व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया है। रक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद चुनाव प्रक्रिया से जुड़े घटनाक्रम का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी एक घटना के आधार पर पूरे चुनाव को स्थगित करने जैसे फैसलों पर भी चर्चा होनी चाहिए।
इस दौरान यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि आज देश को अस्थिर करने का षड्यंत्र चल रहा है और सभी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर
शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.
यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.
श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य
लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.
BJP को झटका, राजपाल सैनी हुए सपाई; अखिलेश बोले- SSR का उल्टा RSS होता
UP चुनाव से पहले BJP, RLD, आजाद समाज पार्टी और निषाद पार्टी के कई नेता सपा में शामिल हुए. अखिलेश यादव ने दावा किया कि आगे बड़ी संख्या में विधायक भी सपा में आ सकते हैं.
