चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीनचिट कैसे? संजय सिंह ने कहा- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
संजय सिंह ने चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीनचिट दिए जाने की खबरों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कैसे चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीनचिट मिल सकती है।

लखनऊ: राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े जमीन खरीद मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को एसआईटी की ओर से क्लीनचिट दिए जाने की खबरों को लेकर संजय सिंह ने हमला बोला है। क्लीनचिट पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एसआईटी रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीनचिट कैसे मिल सकती हैं। कहा कि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
आप नेता संजय सिंह ने गुरुवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने जांच में देरी पर नाराजगी जताई तो उसी दिन अखबारों में आरोपियों को क्लीनचिट दिए जाने की खबरें प्रकाशित करा दी गईं। संजय सिंह ने पू्र्व में गठित एसआईटी की रिपोर्ट का वह पन्ना सार्वजनिक किया, जिसे अब तक दबाया गया था। आरोपियों को बचाने के लिए सोची-समझी साजिश करार दिया।
उन्होंने वर्तमान एसआईटी अध्यक्ष किसन एस. को पत्र लिखा है, जिसमें 26 अहम दस्तावेज सौंपने के लिए समय मांगा गया है। संजय सिंह ने कहा कि विश्वास पंत की एसआईटी रिपोर्ट में पन्ना नंबर 6 गायब कर दिया गया था, जो अब मिल गया है। इस पन्ने में साफ लिखा है कि अनिल मिश्रा ने बैंक के साथ तय नियमों को शिथिल किया। जिसके चलते मंदिर में चोरी और गबन की स्थितियां उत्पन्न हुईं।
संजय सिंह ने कहा कि जब रिपोर्ट सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदार मानती है, तो चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीनचिट कैसे दी जा सकती है? यह घोटाला सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं है। चंदे और चढ़ावे की चोरी के साथ-साथ भगवान के अभूषणों का गबन हुआ है। संजय सिंह ने इंजीनियर दीनानाथ वर्मा के हवाले से आरोप लगाए हैं कि अनिल मिश्रा निर्माण कार्यों में 40 फीसदी कमीशन लेते थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।
यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा
उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।
'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।
तीन IAS अधिकारी, दस IPS और आठ PPS सहित यूपी में 21 अफसर हुए रिटायर, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं।
