लखनऊ में प्रेमी युगल गोमती नदी में कूदा: देर शाम तक नहीं मिला सुराग, SDRF और गोताखोरों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
लखनऊ के घैला गोमती पुल से रविवार दोपहर नदी में कूदे युवक और युवती का देर शाम तक सुराग नहीं मिला। तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान रोककर सोमवार सुबह फिर शुरू करने की तैयारी है।

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में मड़ियांव और ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित आईआईएम रोड के घैला गोमती पुल से रविवार दोपहर एक प्रेमी युगल के नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पुल की रेलिंग के पास कुछ देर बातचीत करते रहे। इसके बाद पहले युवक और फिर युवती ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। हालांकि, देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
बीकेटी में ढाबा चलाता है युवक
पुलिस के मुताबिक, नदी में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान फैजुल्लागंज निवासी 45 वर्षीय गौतम गुप्ता के रूप में हुई है। वह बीकेटी में ढाबा चलाता है। वहीं, युवती की पहचान 23 वर्षीय चुनमुन गुप्ता के रूप में हुई है।
नमुन के पिता महेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी हुंडई कार शोरूम में नौकरी करती थी। वह रविवार सुबह रोज की तरह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दोपहर बाद फोन पर घटना की सूचना मिलने के बाद वह घैला पुल पहुंचे, जहां उन्हें दोनों के नदी में कूदने की जानकारी मिली।
घटना की जानकारी मिलने पर गौतम की पत्नी अमिता गुप्ता अपने दो बच्चों के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
पुल पर मिले युवक के जूते और युवती की चप्पल
घटनास्थल पर छानबीन के दौरान मड़ियांव पुलिस को पुल पर युवक का जूता मिला, जबकि ठाकुरगंज पुलिस की ओर से युवती की चप्पल बरामद की गई।
मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी बात को लेकर विवाद या झगड़े के बाद दोनों ने नदी में छलांग लगाई। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
नदी का तेज बहाव बना रेस्क्यू में बाधा
मौजूदा समय में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पानी का बहाव भी तेज है। इसके चलते गोताखोरों और एसडीआरएफ की बोट को तलाश अभियान में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आशंका जताई जा रही है कि तेज बहाव के कारण दोनों नदी में काफी आगे बह गए होंगे।
अंधेरा होने के कारण रविवार शाम को तलाशी अभियान रोक दिया गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर
शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.
यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.
श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य
लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.
'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।
