'चेहरे पर लिपस्टिक, सिगरेट से दागा शरीर', शिवा शर्मा की मां ने मॉडल श्रद्धा दुबे पर लगाए गंभीर आरोप
28 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर आदिल के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है।

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर 28 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी तेज कर दी है। नामजद हत्यारोपी लखनऊ की मॉडल श्रद्धा दुबे , उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर आदिल के संभावित ठिकानों पर हजरतगंज पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है।
पुलिस सर्विलांस में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस हुई है, जिसके बाद एक विशेष पुलिस टीम को दिल्ली रवाना कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने पूछताछ के लिए मॉडल के दो से तीन करीबियों को हिरासत में लिया है।
मां के रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप
मृतक शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने मॉडल श्रद्धा दुबे पर रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाए हैं। मां के अनुसार, जब अस्पताल में बेटे का शव देखा गया तो वह केवल अंतःवस्त्रों में था, उसके चेहरे पर लिपस्टिक और मेकअप लगा हुआ था तथा पूरे शरीर पर सिगरेट से दागने व बर्बर पिटाई के गहरे निशान थे। मां का आरोप है कि श्रद्धा दुबे के रसूखदार नेताओं, विभागीय अफसरों और भारतीय क्रिकेटरों से संपर्क थे, जिनके नाम पर वह शिवा को डराती थी और इसी रसूख के दम पर प्रताड़ित कर रही थी।
CCTV फुटेज में दिखी मौजूदगी
बताया जाता है कि हजरतगंज पुलिस ने अवध ग्रीन अपार्टमेंट और लोहिया अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि जिस समय शिवा चौथी मंजिल से नीचे गिरा, उस वक्त मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर फ्लैट में मौजूद थे। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने घायल शिवा को तीन घंटे तक अस्पतालों के बीच घुमाया और अंत में केजीएमयू अस्पताल में शव को लावारिस छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि अगर यह सामान्य हादसा था तो आरोपी शव छोड़कर क्यों भागे, इसकी जांच की जा रही है।
क्लब में मुलाकात से लिव-इन तक का सफर
पुलिस जांच में सामने आया है कि रायबरेली की रहने वाली श्रद्धा दुबे का साल 2022 में तलाक हो चुका था और वह बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन में किराए पर रह रही थी। करीब चार महीने पहले लखनऊ के एक क्लब में उसकी मुलाकात शिवा शर्मा से हुई थी, जिसके बाद दोनों लिव-इन में रहने लगे। शिवा अलीगंज में वंदे मातरम चिकन और आंगन रेस्टोरेंट चलाता था। पूर्व में गोमतीनगर के टिंकल पिंक क्लब विवाद में जेल जा चुके शिवा को दोबारा जेल भिजवाने की धमकी देकर मॉडल द्वारा लगातार ब्लैकमेल किए जाने की बात भी सामने आई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर
शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.
यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.
श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य
लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.
'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।
