UP की बड़ी खबर

‘भाजपा का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान’, अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर किया पलटवार

अखिलेश यादव ने सीएम योगी के 'पी' से पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे तो मैं कहूं कि बीजेपी का मतलब है, 'भाग जा पाकिस्तान या भाग जाओ पाकिस्तान'।

Gaurav Dwivedi
August 23, 2026
2 min read
‘भाजपा का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान’, अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर किया पलटवार

लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'पी' से पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार किया है। सपा प्रमुख ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में बीजेपी के साथ बसपा प्रमुख मायावती को भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे तो मैं कहूं कि बीजेपी का मतलब है, 'भाग जा पाकिस्तान या भाग जाओ पाकिस्तान'।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी और मुख्यमंत्री तो पीडीए से घबराए हुए हैं, इसलिए पीडीए की परिभाषा बदलते हैं। जो भी पीड़ित है पीडीए उनके साथ है। पीडीए का मतलब प्रेम, दया, अपनापन है। बसपा प्रमुख मायावती के तीखे हमलों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सपा कभी गठबंधन नहीं तोड़ती, बल्कि पूरी ईमानदारी से साथ निभाती है।

लोग सपा को छोड़ जाते हैं

गठबंधन को लेकर बसपा मुखिया के बयान पर अखिलेश ने कहा कि सपा किसी को नहीं छोड़ती, बल्कि लोग खुद सपा को छोड़ जाते हैं। हमारी लड़ाई तो बीजेपी से है, इसलिए जो दल सपा को घेर रहे हैं, वे बीजेपी से लड़ें।

चुनावों के लिए सपा की डबल तैयारी

अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा और सहयोगी दल सभी 403-403 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं। हम लोगों की डबल तैयारी है। उन्होंने गठबंधन को लेकर कहा कि सपा का जो गठबंधन है, वही रहेगा। सपा का गठबंधन मजबूत है। बीजेपी घबराई है। इसलिए वे पीडीए-पीडीए कर रहे हैं। सपा दिव्यांगजनों के लिए अलग से घोषणा पत्र बनाएगी। सरकार में दिव्यांगजनों को पेंशन और अन्य लाभ दिए जाएंगे। मोटर से चलने वाली साइकल देंगे।

अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए महंगी की चीनी

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी बड़े लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए फैसले लेती है। सरकार को पता है कि त्योहार आने वाला है। चीनी की खपत बढ़ेगी, उसी समय अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए चीनी महंगी कर दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।

यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा

उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।

'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।