17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान, NEET परीक्षा रद्द होने की वजह से चल रही थी अवसाद में .
लखनऊ के बाजारखाला क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा शिवानी यादव मृत अवस्था में मिली. परिजनों का कहना है कि नीट परीक्षा रद्द होने के बाद वह मानसिक तनाव और अवसाद में थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी. छात्रा ने नीट परीक्षा दी थी. परीक्षा रद्द होने की वजह से वह अवसाद में चल रही थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मूल रूप से बिहार के पटना निवासी रंजीत यादव रेलवे में टीटी के पद पर तैनात हैं. वह अपने परिवार के साथ रेलवे कॉलोनी, ऐशबाग में रहते हैं.उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शिवानी यादव (17) ने 12वीं पास की थी. इसके बाद उसने नीट की परीक्षा दी थी. उसका पेपर काफी अच्छा हुआ था, लेकिन परीक्षा रद्द होने की वजह से वह अवसाद में चल रही थी.
दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकती मिली
बुधवार सुबह शिवानी अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली. सुबह उसकी मां कमरे में बुलाने पहुंचीं. उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इस पर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को आवाज लगाई. आवाज सुनकर परिवार के बाकी लोग पहुंचे. दरवाजा खोला गया तो शिवानी दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली
बाजारखाला इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि शिवानी ने इंटरमीडिएट के बाद नीट के लिए आवेदन किया था. उसकी परीक्षा 21 जून को होनी थी. मंगलवार देर रात उसने अपने कमरे में यह कदम उठा लिया. रात करीब तीन बजे मां बीना ने बेटी को देखा. परिजन उसे रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
बिहार का परिवार, पिता रेलवे में टीटी
शिवानी मूल रूप से पटना, बिहार की रहने वाली थी. उसके पिता रंजीत कुमार रेलवे में टीटी हैं और चारबाग स्टेशन पर तैनात हैं.
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद शिवानी के पिता के सहयोगियों ने बताया कि शिवानी ने हाल ही में हुई नीट परीक्षा में भाग लिया था. उसका पेपर अच्छा हुआ था, जिससे वह काफी उत्साहित थी. अचानक परीक्षा रद्द होने से वह अवसाद में थी. वहीं, परिजनों ने भी दबी जुबान में पढ़ाई के दबाव को इस घटना की एक वजह बताया, लेकिन इसके अलावा वे कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
UP Weather: झमाझम बरसेगा मानसून, लखनऊ सहित 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की चेतावनी भी
यूपी में मानसून ने जोर पकड़ा, लखनऊ सहित 40 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी भी।
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने नेताओं को दिया जीत का मंत्र
कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में तेजी लाने का निर्णय लिया, प्रदेश प्रभारी ने नेताओं को जीत का मंत्र दिया।
लखनऊ में जज की कार को थार ने मारी टक्कर, रोकने पर सिपाही को रौंदने की कोशिश
लखनऊ में जज की कार को थार ने टक्कर मारी, चालक ने पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश की।
लखनऊ में रोहित मिश्रा के काफिले ने लगाया जाम, तलवार लहराते दिखे युवा मोर्चा अध्यक्ष
लखनऊ में रोहित मिश्रा के काफिले ने जाम लगाया, तलवार लहराते हुए दिखे। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।
