लखनऊ LIVE

UGC और आरक्षण के खिलाफ लखनऊ में सवर्ण मोर्चा का प्रदर्शन, 300 से ज्यादा लोग जुटे; नेताओं की निकाली प्रतीकात्‍मक शवयात्रा

UGC के नए नियमों और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में रविवार को लखनऊ के 1090 चौराहे पर सवर्ण मोर्चा से जुड़े 300 से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया।

Gaurav Dwivedi
August 23, 2026
3 min read
UGC और आरक्षण के खिलाफ लखनऊ में सवर्ण मोर्चा का प्रदर्शन, 300 से ज्यादा लोग जुटे; नेताओं की निकाली प्रतीकात्‍मक शवयात्रा

लखनऊ: UGC के नए नियमों और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे प्रदर्शन के बीच रविवार को लखनऊ में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। सवर्ण मोर्चा संगठन से जुड़े 300 से अधिक लोगों ने 1090 चौराहे पर जुटकर विरोध जताया और ‘UGC रोलबैक’ के नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में ‘संवैधानिक अछूत’ लिखी तख्तियां लेकर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान सवर्ण समाज से जुड़े सांसदों और विधायकों पर मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाते हुए उनकी प्रतीकात्मक शवयात्रा भी निकाली गई।

प्रदर्शनकारी 1090 चौराहे से बैकुंठ धाम श्मशान घाट की ओर बढ़े। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

1090 चौराहे पर जुटे 300 से ज्यादा प्रदर्शनकारी

रविवार को सवर्ण मोर्चा से जुड़े लोग 1090 चौराहे पर एकत्र हुए। प्रदर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय और अन्य वर्गों से जुड़े लोगों के शामिल होने का दावा किया गया। प्रदर्शनकारियों ने UGC के नए नियमों और आरक्षण व्यवस्था को लेकर विरोध जताया। उनके हाथों में अलग-अलग संदेश लिखी तख्तियां थीं और वे ‘UGC रोलबैक’ के नारे लगा रहे थे।

करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारियों ने जनप्रतिनिधियों की प्रतीकात्मक शवयात्रा शुरू कर दी।

‘मुर्दा है भई मुर्दा है’ के नारे

प्रदर्शनकारियों ने सवर्ण समाज के सांसदों और विधायकों पर आंदोलन के मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाया। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने जनप्रतिनिधियों की सांकेतिक शवयात्रा निकाली। प्रदर्शनकारी ‘मुर्दा है भई मुर्दा है, नेता हमारा मुर्दा है’ जैसे नारे लगाते हुए 1090 चौराहे से बैकुंठ धाम श्मशान घाट की ओर रवाना हुए।

हजरतगंज और आसपास के रास्तों पर लगा जाम

प्रदर्शन और शवयात्रा के चलते लखनऊ के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। वीमेन पावर लाइन चौराहे से बैकुंठ धाम, हजरतगंज, लोहिया पथ और वीआईपी गेस्ट हाउस की ओर जाने वाले रास्तों पर जाम की स्थिति बन गई। बताया गया कि जाम में एंबुलेंस समेत कई सरकारी और निजी वाहन भी फंस गए। प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी।

5 थानों की फोर्स ने संभाला मोर्चा

प्रदर्शन को देखते हुए 1090 चौराहे से बैकुंठ धाम मार्ग तक करीब पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों के मार्च के साथ चलते रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को एक-एक कर हिरासत में लेना शुरू किया। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को पुलिस वाहनों से इको गार्डन भेजा गया।

‘UGC नियम वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन’

सवर्ण मोर्चा के अध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में जुटे प्रदर्शनकारियों ने UGC के नए नियमों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्‍ते में लगा जाम

लखनऊ से सुल्‍तानपुर जाने वाले रास्‍ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.

ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग

महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।