खबर युग

UP में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, हटाई गईं KGMU की कुलसचिव अर्चना गहरवार

उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें केजीएमयू की कुलसचिव अर्चना गहरवार का नाम प्रमुख है. नर्सिंग छात्रों के आंदोलन के बाद उन्हें हटाकर एकेटीयू भेजा गया है.

Gaurav Dwivedi
October 3, 2026
2 min read
UP में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, हटाई गईं KGMU की कुलसचिव अर्चना गहरवार

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चित नाम किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) की कुलसचिव अर्चना गहरवार का है. उन्हें हटाने के लिए नर्सिंग छात्र लगातार आंदोलन पर हैं. उन्हें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का कुलसचिव बनाकर भेजा गया है. वहीं उनके स्थान पर एकेटीयू की कुलसचिव रीना सिंह को केजीएमयू लाया गया है.बता दें कि केजीएमयू में नर्सिंग छात्रों का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है. यहां नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने केजीएमयू प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था. इसी बीच कुलसचिव अर्चना गहरवार को सरकार ने यहां से हटा कर एकेटीयू भेज दिया. वहीं, एकेटीयू में कुलसचिव की जिम्मेदारी संभाल रही रीना सिंह को केजीएमयू की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी क्रम में पंचायती राज विभाग में भी बड़ा बदलाव करते हुए निदेशक अमित कुमार सिंह को हटा दिया गया है.

श्रीहरि प्रताप शाही बने निदेशक

उन्हें अब प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ की जिम्मेदारी दी गई है. उनकी जगह पर श्रीहरि प्रताप शाही को निदेशक बनाकर लाया गया है. अमित कुमार सिंह का पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के साथ विवाद चल रहा था. मंत्री राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रमुख सचिव और निदेशक के खिलाफ शिकायत की थी. इसके बाद पहले पहले प्रमुख सचिव हटाए गए और अब निदेशक का तबादला कर दिया गया है.

इन अफसरों का भी हुआ तबादला

तबादले की सूची में डा. उज्जवल कुमार 11 अफसरों के भी नाम हैं. डा. उज्जवल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वे इससे पहले प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन थे. उनकी जगह श्रीमती जे. रीभा को मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. इनके अलावा कई अपर आयुक्त, विकास अधिकारी, विशेष सचिव और प्रबंध निदेशक स्तर के अधिकारी शामिल हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर

शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.

यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.

श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य

लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.

'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।