खबर युग

एयरपोर्ट की तर्ज पर डवलप होंगे UP के ये 5 बस अड्डे, घुसते ही होगा अनूठा एहसास; मिलेंगी ये सुविधाएं

यूपी के 5 बस अड्डे (लखनऊ, नोएडा, खुर्जा, बुलंदशहर) अब एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होंगे. PPP मॉडल के तहत इन बस स्टेशनों पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी.

Gaurav Dwivedi
October 13, 2026
2 min read
एयरपोर्ट की तर्ज पर डवलप होंगे UP के ये 5 बस अड्डे, घुसते ही होगा अनूठा एहसास; मिलेंगी ये सुविधाएं

वह दिन दूर नहीं, जब उत्तर प्रदेश के बस अड्डे भी एयरपोर्ट जैसा फील कराएंगे. इन बस अड्डों में घुसकर लोग एक बार कंफ्यूज भी हो सकते हैं कि वह कहीं वह सही में एयरपोर्ट तो नहीं आ गए. जी हां, अपने यात्रियों को कुछ इस तरह का फील कराने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने व्यापक प्लान तैयार किया है. इस प्लान को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सबसे पहले लखनऊ में दो और एनसीआर के तीन बस अड्डों को डवलप किया जाएगा.

कैबिनेट की मंजूरी के बाद होगा काम

अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली अगली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है. इसके बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में प्रदेश के 49 बस स्टेशनों के कायाकल्प के लिए टेंडर मांगे गए थे. इसके 13 आवेदन आए, लेकिन जांच के बाद केवल पांच का ही चयन हुआ है. इस प्रोजेक्ट के तहत इस डवलपमेंट का पूरा खर्च निजी कंपनियां उठाएंगी. इसके लिए उन्हें बस स्टेशन 90 वर्ष की लीज पर दिए जाएंगे.

ये होंगी सुविधाएं

योजना के मुताबिक चयनित बस स्टेशनों पर यात्रियों के लिए AC वेटिंग हॉल, आधुनिक टिकट काउंटर, डिजिटल डिस्प्ले, साफ शौचालय और लगेज काउंटर की सुविधा होगी. इसके अलावा रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप, फास्ट फूड आउटलेट, शॉपिंग, होटल, मेडिकल स्टोर, बैंक और ATM जैसी सुविधाएं भी होंगी. यहां इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग, बस पार्किंग, टैक्सी-ऑटो स्टैंड, सार्वजनिक पार्किंग, पुलिस बूथ, सुरक्षा और अग्निशमन की व्यवस्था होगी.

पहले चरण में जारी है काम

अधिकारियों के मुताबिक इस योजना से परिवहन निगम को काम शुरू होने से पहले ₹207.67 करोड़ की आया होगी. वहीं बाद में हर साल विभाग को वार्षिक शुल्क मिलता रहेगा. बता दें कि इस योजना के पहले चरण में लखनऊ के विभूतिखंड, चारबाग और अमौसी समेत प्रदेश के 23 बस स्टेशनों पर डवलपमेंट का काम चल रहा है. उम्मीद है कि इन स्टेशनों का काम इसी साल पूरा कर लिया जाएगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर

शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.

यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.

श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य

लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.

'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।