UP में 50% स्टार्टअप्स का नेतृत्व कर रही नारी शक्ति… नवरात्रि के पहले दिन CM योगी का संदेश
सीएम योगी ने नवरात्रि के पहले दिन कहा कि डबल इंजन सरकार यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताःकी भावना को आत्मसात कर रही है. नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा प्रदान की है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताःकी भावना को आत्मसात करके कार्य कर रही है. हमारी सरकार ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा प्रदान की है, जिसका परिणाम है कि प्रदेश के 50 फीसदी से अधिक स्टार्टअप्स का नेतृत्व नारी शक्ति कर रही है.अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश बनाने के साथ ही नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा प्रदान की है.
प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति दे रहीं बेटियां
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले जिन बेटियों के लिए घर की चौखट पार करना भी एक चुनौती थी, आज वही बेटियां नाइट शिफ्ट में भी काम करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान कर रही हैं. प्रदेश के 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप्स को आज नारी शक्ति लीड कर रही है. महिला कार्यबल की भागीदारी 12 फीसदी से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक होना प्रदेश में महिलाओं के बढ़ते विश्वास और विस्तृत होते अवसरों का स्पष्ट प्रमाण है.
शिक्षा, सुरक्षा, गतिशीलता और आत्मनिर्भरता
मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति के स्वास्थ्य से लेकर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य तक डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाएं नारी सशक्तीकरण को नित्य नई मजबूती प्रदान कर रही हैं. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण अभियान से माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को संबल मिला है. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं.
वहीं मिशन शक्ति, ऑपरेशन कायाकल्प, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, सेफ सिटी, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर वर्किंग वुमन हॉस्टल जैसी पहलें उनकी शिक्षा, सुरक्षा, गतिशीलता और आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खोल रही हैं.
‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प
सीएम योगी ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताःकी भावना को आत्मसात करते हुए प्रदेश की डबल इंजन सरकार सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश के माध्यम से विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर
शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.
यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.
श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य
लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.
'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।
