UP की बड़ी खबर

UP के हमीरपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया. हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है. SDRF और प्रशासन की टीम मौके पर बचाव कार्य में जुटी है.

Gaurav Dwivedi
May 29, 2026
2 min read
UP के हमीरपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है. बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद मजदूर मलबे में दब गए. हादसे में अब तक छह मजदूरों की मौत हुई है, जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. राहत और बचाव कार्य जारी है.कुरारा थाना क्षेत्र में मोरकंदर परसानी से नैथी गांव तक बेतवा नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. शुक्रवार अहले सुबह तीन बजे अचानक मौसम खराब हो गया. तेज आंधी और बारिश के बीच पुल की सटरिंग, स्लैब और कोठी ढह गई. बताया जा रहा है कि हादसे के समय कई मजदूर पुल के इसी हिस्से में सो रहे थे, जिसके कारण उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला.

स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज हवाओं के साथ जोरदार आवाज आई, जिसके बाद पुल का हिस्सा गिर गया. घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया. बाद में सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं.रेस्क्यू टीम जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से लगातार मलबा हटाने में जुटी रही. मौके पर एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है. अधिकारियों का कहना है कि बचाव अभियान लगातार जारी है. आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में 80 सीटों पर बन सकती है बात,दो-तीन महीने पहले ही प्रत्याशी उतार देंगे अखिलेश

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा ने मास्टरस्ट्रोक खेला है. अखिलेश यादव बगावत रोकने के लिए चुनाव से 3 महीने पहले ही टिकट घोषित करेंगे, वहीं लोकसभा की सफलता दोहराने के लिए कांग्रेस के साथ 80 सीटों के आसपास गठबंधन का फार्मूला तैयार हो रहा है.

'कभी बकरा हलाल होते देखा है! आओ दिखाते हैं', गाजियाबाद में बकरीद पर असद ने सूर्या के पेट में घोंप दिया चाकू, मौत

हिंदू युवक सूर्या चौहान को मुस्लिम दोस्तों ने बकरीद के दिन बुलाया और फिर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल सूर्या को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

लखनऊ में जमीन खरीदना होगा महंगा! कई गांवों में सर्किल रेट हुआ दोगुना

लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में जमीन की सरकारी कीमतों (सर्किल रेट) में बड़ा इजाफा होने जा रहा है. जिसके बाद आपकी जेब पर भारी भरकम असर पडे़गा