UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, ज्योति राय बनीं आजमगढ़ की अपर आयुक्त
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुधवार को 7 प्रांतीय सिविल सेवा यानी PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को पदोन्नति भी मिली है। इसके साथ ही शासन ने हाल ही में 13 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले कर चार मंडलों में नए मंडलायुक्तों की तैनाती भी की थी।
बलरामपुर की ADM ज्योति राय को पदोन्नति
शासन की ओर से जारी हुई तबादला सूची के अनुसार, बलरामपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात ज्योति राय को पदोन्नति देते हुए आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, बांदा के नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला को बलरामपुर का नया एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है। सूची के अनुसार, बुलंदशहर के SDM दिनेश चंद्र को पदोन्नत कर बांदा का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि चंदौली की SDM दिव्या ओझा को बरेली में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है।
निधि पांडेय बनीं SDM लखनऊ
प्रशासनिक फेरबदल में प्रयागराज और गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेटों का आपस में तबादला किया गया है। प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को गोरखपुर और गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव को प्रयागराज का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा जन भवन लखनऊ में तैनात निधि पांडेय को लखनऊ का नया उप जिलाधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है।
13 IAS अधिकारियों के भी तबादले किए थे
आपको बता दें कि इससे पहले शासन ने 13 IAS अधिकारियों के भी तबादले किए थे, जिसके तहत इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर, वैभव श्रीवास्तव को बस्ती, शंभू कुमार को बरेली और डॉ. लोकेश एम को प्रयागराज का नया मंडलायुक्त बनाया गया था। वहीं, अनिल ढींगड़ा को आवास आयुक्त तथा सौम्या अग्रवाल को नया श्रमायुक्त नियुक्त किया गया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।
यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा
उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।
'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।
तीन IAS अधिकारी, दस IPS और आठ PPS सहित यूपी में 21 अफसर हुए रिटायर, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं।
