पुतला फूंकने से लेकर घर पर अभद्र नारा लिखने तक… UP में CEC ज्ञानेश कुमार का विरोध
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ, रायबरेली, सहारनपुर और आगरा में प्रदर्शन किया. कहीं पुतला फूंका गया तो कहीं पुलिस से धक्का-मुक्की हुई. आगरा में आपत्तिजनक नारे लिखे गए.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन किया. लखनऊ से लेकर रायबरेली और सहारनपुर तक प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. कहीं पुतला फूंका गया तो कहीं पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई. आगरा में CEC के आवास के बाहर आपत्तिजनक नारे लिखे जाने की भी खबर है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन्हें हटाया और जांच शुरू कर दी है.लखनऊ में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. हजरतगंज चौराहे पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने CEC का पुतला भी फूंका. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई. समाजवादी युवजन सभा के नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई.
रायबरेली
अब तस्वीर रायबरेली की… कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तिलक भवन कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला. हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की. कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय के सामने अपना विरोध दर्ज कराया.
सहारनपुर
सहारनपुर में प्रदर्शन के दौरान मामला और गरमा गया. CEC ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोक दिया. पुलिस ने पोस्टर को विवादित बताते हुए उसे हटाने की कोशिश की. इसी दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई. आरोप है कि एक कांग्रेस नेता ने पुलिसकर्मी को धक्का दिया. इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा समेत कुछ नेताओं के कपड़े फट गए.
कांग्रेसी पोस्टर जलाने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर दिया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया. कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के कलेक्ट्रेट गेट पर चढ़ने और गेट तोड़ने की कोशिश की तस्वीरें भी सामने आई हैं.
आगरा
आगरा में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध देखने को मिला. हरिपर्वत क्षेत्र में स्थित उनके आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं ने विरोध में आपत्तिजनक नारे लिख दिए. गेट पर कालिख पोते जाने की भी खबर है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने गेट पर लिखे गए स्लोगन को तत्काल पेंट से हटवाया. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. घटना के बाद CEC के आवास के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.
लखनऊ
उधर, लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया. लालबाग से निर्वाचन आयोग का घेराव करने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया. प्रदर्शनकारियों ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया. इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर
शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.
यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.
श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य
लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.
'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।
