UP में बड़ा फेरबदल, इलाहाबाद HC ने 35 जनपदों के जिला जजों का किया तबादला, देखें लिस्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है. इसमें 18 जिला जज समेत 36 न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव कर दिया है.

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला जजों के तबादलों का आदेश जारी किया है. इसमें 35 जनपदों के जिला जज बदले गए हैं. हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योराण की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पद का कार्यभार सौंपकर नए पद पर तत्काल या लागू निर्देशों के अनुसार कार्यभार ग्रहण करेंगे. कार्यभार सौंपने और ग्रहण करने के प्रमाणपत्र हाईकोर्ट के सेवा अनुभाग को भेजने होंगे.
जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की लिस्ट
डॉ. बब्बू सारंग – जिला जज फिरोजाबाद को जिला जज, प्रतापगढ़ बनाया गया है.
दिनेश चंद – जिला जज श्रावस्ती (भिनगा)) को जिला जज भदोही (ज्ञानपुर) बनाया गया है.
रवीन्द्र नाथ दुबे – पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय, गौतम बुद्ध नगर को वाणिज्यिक कर अधिकरण (Commercial Tax Tribunal) अध्यक्ष, लखनऊ नियुक्त किया गया है.
सत्येन्द्र कुमार – जिला जज सहारनपुर को जिला जज उन्नाव बनाया गया है.
इंदर प्रीत सिंह जोश – जिला जज शामली (कैराना)) को जिला जज बागपत बनाया गया है.
सैयद माऊज बिन आसिम – जिला जज मुरादाबाद को जिला जज रायबरेली बनाया गया है.
मनोज कुमार-III – जिला जज बागपत को जिला जज फिरोजाबाद बनाया गया है.
अमित पाल सिंह – जिला जज रायबरेली को जिला जज मुरादाबाद बनाया गया है.
मनोज कुमार राय – जिला जज हमीरपुर को जिला जज सहारनपुर बनाया गया है.
रोहित सिन्हा – प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, कानपुर नगर को जिला जज महोबा बनाया गया है.
रमेश चंद-I – अध्यक्ष, वाणिज्यिक कर अधिकरण, लखनऊ को जिला जज श्रावस्ती (भिनगा) बनाया गया है.
शिव कुमार सिंह – जिला जज लखीमपुर खीरी को अध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकरण-III (Administrative Tribunal-III) एवं सदस्य, प्रशासनिक अधिकरण-I, लखनऊ नियुक्त किया गया है.
राजीव कमल पांडेय – जिला जज प्रतापगढ़ को जिला जज मुजफ्फरनगर बनाया गया है.
शेष मणि – जिला जज चित्रकूट को जिला जज प्रयागराज बनाया गया है.
विवेक त्रिपाठी – प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, औरैया को जिला जज चंदौली बनाया गया है.
राजीव कुमार-III – पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बुलंदशहर को जिला जज ललितपुर बनाया गया है.
सुनील कुमार-V – प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, गोंडा को जिला जज चित्रकूट बनाया गया है.
लोकेश राय – पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अमरोहा को जिला जज लखीमपुर खीरी बनाया गया है.
राम कुशल – पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, पीलीभीत को जिला जज शामली (कैराना) बनाया गया है.
राम प्यारे – पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय, गोरखपुर को जिला जज हमीरपुर बनाया गया है.
गुरप्रीत सिंह बावा – पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़ को पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय, गौतम बुद्ध नगर बनाया गया है.
संजीव कुमार सिन्हा – प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, पीलीभीत को पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय, गोरखपुर नियुक्त किया गया है.
दिनेश प्रताप सिंह – अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, मुजफ्फरनगर को अपर जिला जज मुजफ्फरनगर बनाया गया है.
नितीश कुमार राय – अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, गाजियाबाद को अपर जिला जज उन्नाव बनाया गया है.
कविता मिश्रा – अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उन्नाव को अंकिता शुक्ला के स्थान पर अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश, उन्नाव (SC/ST एक्ट मामलों के लिए) नियुक्त किया गया है.
अंकिता शुक्ला – विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उन्नाव) को अपर जिला जज, उन्नाव बनाया गया है.
प्रेम प्रकाश – अपर जिला जज, उन्नाव को श्री राम राज-II के स्थान पर अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश, उन्नाव बनाया गया है (इन्हें आवश्यक वस्तु अधिनियम के मामलों के लिए भी विशेष जज नियुक्त किया गया है).
राम राज-II – विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उन्नाव को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उन्नाव बनाया गया है.
रीमा मल्होत्रा – अपर जिला जज मेरठ को रितीश सचदेवा के स्थान पर अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश, मेरठ (भ्रष्टाचार निवारण – V.B.U.P.S.E.B.) बनाया गया है.
रितीश सचदेवा – विशेष न्यायाधीश/अपर जज मेरठ को अपर जिला जज मेरठ बनाया गया है.
अजय कुमार-I – अपर जिला जज मेरठ को चंद्र शेखर मिश्रा के स्थान पर अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश, मेरठ बनाया गया है (इन्हें आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विशेष कोर्ट के लिए भी नियुक्त किया गया है).
चंद्र शेखर मिश्रा – विशेष न्यायाधीश/अपर जिला जज मेरठ को अपर जिला जज मेरठ बनाया गया है.
मोहम्मद असलम सिद्दीकी – अपर जिला जज मेरठ को अमित वीर सिंह के स्थान पर अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश, मेरठ (SC/ST एक्ट मामलों के लिए) नियुक्त किया गया है.
अमित वीर सिंह – विशेष न्यायाधीश/अपर जज मेरठ को अपर जिला जज मेरठ बनाया गया है.
राकेश कुमार-V – अपर जिला जज मेरठ को अपर जिला जज श्रावस्ती (भिनगा) बनाया गया है.
अवनीश गौतम – अपर जिला जज श्रावस्ती (भिनगा)) को वहीं अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश, श्रावस्ती (भिनगा) (SC/ST एक्ट मामलों के लिए) नियुक्त किया गया है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर
शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.
यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.
श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य
लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.
'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।
