UP की बड़ी खबर

यूपी में भीषण गर्मी और बिजली कटौती का 'डबल अटैक'...फूटा लोगों का गुस्सा,घेरा पावर हाउस , अफसरों से तीखी नोकझोंक

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बढ़ी बिजली खपत और लगातार कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. रात को लखनऊ में लोगों ने कई पावर हाउसों का घेराव कर दिया.

admin
May 22, 2026
2 min read
यूपी में भीषण गर्मी और बिजली कटौती का 'डबल अटैक'...फूटा लोगों का गुस्सा,घेरा पावर हाउस , अफसरों से तीखी नोकझोंक

यूपी में भीषण गर्मी और बिजली कटौती से आम लोगों पर डबल अटैक हुआ है। एक तरफ, पारा लगातार बढ़ता जा रहा है तो दूसरी तरफ भीषण गर्मी के बीच लखनऊ में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। राजधानी के कई इलाकों में गुस्साए लोगों ने सड़कों पर उतरकर जाम लगाया और बीती रात को कई बिजली सब-स्टेशनों और पावर हाउस का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया।

बिजली की भारी कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा

लखनऊ के दुबग्गा इलाके में बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने रास्ते को जाम कर दिया। गुस्साएं लोगों ने रास्ते पर सीढ़ी लगाकर पूरे रास्ते को बंद कर दिया, जिसकी वजह से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में भारी बिजली कटौती पर लोगों का गुस्सा फूटा। लखनऊ के फैजुल्लागंज, दुबग्गा, आलमनगर, राजाजीपुरम, नादरगंज और केसरी खेड़ा इलाके में जबरदस्त बिजली कटौती हो रही है।

MLA डॉ. राजेश्वर सिंह ने ऊर्जा मंत्री को लिखी चिट्ठी

लखनऊ में जारी भीषण बिजली कटौती को लेकर सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को इसे लेकर एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने राज्य की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए सिंगापुर और अमेरिका मॉडल अपनाने की सलाह दी है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि लखनऊ समेत अनेक इलाकों में भीषण गर्मी में बिजली का काटा जाना गंभीर चिंता की बात है। बार-बार बिजली बाधित होना, लो वोल्टेज, ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड और फ्यूज फेलियोर जैसी शिकायतों के समाधान में देरी की वजह से आम जनता में बहुत ही असंतोष है।

लखनऊ में पड़ रही प्रचंड गर्मी, यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट

लखनऊ के साथ पूरे यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. कई दिनों से लगातार लू चल रही है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 10 जिलों में लू और प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी किया है. वहीं, 23 जिलों में तपिश भरी गर्मी का अलर्ट जारी है. यूपी के सात जिलों में फिलहाल तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि दिन के साथ रातें भी सामान्य से अधिक गर्म रह रही हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में 80 सीटों पर बन सकती है बात,दो-तीन महीने पहले ही प्रत्याशी उतार देंगे अखिलेश

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा ने मास्टरस्ट्रोक खेला है. अखिलेश यादव बगावत रोकने के लिए चुनाव से 3 महीने पहले ही टिकट घोषित करेंगे, वहीं लोकसभा की सफलता दोहराने के लिए कांग्रेस के साथ 80 सीटों के आसपास गठबंधन का फार्मूला तैयार हो रहा है.

'कभी बकरा हलाल होते देखा है! आओ दिखाते हैं', गाजियाबाद में बकरीद पर असद ने सूर्या के पेट में घोंप दिया चाकू, मौत

हिंदू युवक सूर्या चौहान को मुस्लिम दोस्तों ने बकरीद के दिन बुलाया और फिर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल सूर्या को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

लखनऊ में जमीन खरीदना होगा महंगा! कई गांवों में सर्किल रेट हुआ दोगुना

लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में जमीन की सरकारी कीमतों (सर्किल रेट) में बड़ा इजाफा होने जा रहा है. जिसके बाद आपकी जेब पर भारी भरकम असर पडे़गा