UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर
शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.

शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही श्रद्धा दुबे की नई लोकेशन ट्रेस हुई है. एक तरफ लखनऊ पुलिस की तीन टीमें उसका पीछा करते हुए नेपाल की गलियों में खाक छान रही हैं, वहीं श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में बैठकर वीडियो पर वीडियो बना रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये सभी वीडियो एक ही होटल के रूम में बनाए गए हैं, जिसमें श्रद्धा ने मामले को सुसाइड बताने और खुद को बेकसूर करार देने की कोशिश की है.पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा की नई लोकेशन ट्रेस होने के बाद लखनऊ पुलिस की एक टीम उस शहर के लिए रवाना कर दी गई हैं. इसी बीच सामने आए एक नए इनपुट ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं. यह इनपुट श्रद्धा के सरेंडर करने का है. इनपुट मिला था कि श्रद्धा दोपहर 12 बजे तक कोर्ट पहुंच सकती है. इस इनपुट के बाद लखनऊ पुलिस ने कोर्ट के बाहर घेराबंदी बढ़ा दी. हालांकि, एक बजे तक उसकी ओर से कोर्ट में सरेंडर पेपर दाखिल नहीं हो सका.
बहराईच में मिला था पहला लोकेशन
लखनऊ पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा दुबे अपनी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के साथ सचिवालय का एंट्री पास लगी ऑडी कार में सवार होकर भागी थी. इसके बाद इस ऑडी कार का कोई सुराग तो नहीं मिला, लेकिन श्रद्धा की स्कार्पियो बहराइच में लावारिस हाल में मिली थी. यहीं पर उसकी पहली लोकेशन मिली थी. इसके बाद श्रद्धा की अगली लोकेशन 10 अक्टूबर को नेपाल के पोखरा में मिली थी. उसके बाद से श्रद्धा की न तो कोई फुटेज आई और ना ही जीपीएस लोकेशन मिली है.
गोरखपुर में छिपे होने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, नेपाल से तीनों का दुबई भागने का प्लान था, लेकिन ऐन वक्त पर प्लान कैंसिल हो गया. इसके बाद श्रद्धा, रश्मि और दानिश नेपाल से भारत लौट आए. इसके बाद से ही तीनों नेपाल से सटे यूपी के एक बड़े शहर के होटल में ठहरे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये शहर गोरखपुर हो सकता है. इसी होटल से उसने एक के बाद एक, तीन वीडियो बनाकर बनाकर सोशल मीडिया पर डाल चुकी है. इसके अलावा उसने इसी होटल में बैठे-बैठे कुछ सबूत भी पुलिस को मुहैया कराए हैं.
जेल जाने को तैयार है श्रद्धा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को जारी गैर जमानती वारंट जारी करने के बाद इतना तो तय है कि श्रद्धा अरेस्ट हो या सरेंडर करे, उसे जेल जाना ही होगा. ऐसे में श्रद्धा और उससे जुड़े लोगों ने सुरक्षित सरेंडर की पटकथा लिख डाली है. बताया जा रहा है कि श्रद्धा के सरेंडर के बाद मामले को सुसाइड करार देने और मामले में श्रद्धा को सरकारी गवाह बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही.
8 टीमें कर रहीं तलाश
श्रद्धा की तलाश में उत्तर प्रदेश की 9 टीमें लगाई गईं हैं. इनमें छह टीमें हजरतगंज थाने और एसओजी की बनाई गई हैं. इसके अलावा एक टीम सर्विलांस और एक टीम एसटीएफ की है. सर्विलांस की टीम भी दो हिस्सों में काम कर ही है. इसमें एक टीम सीसीटीवी कैमरे तो दूसरी टीम उसकी जीपीएस लोकेशन ट्रैस करने में जुटी है. इन सभी टीमों की मॉनिटरिंग डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर कर रहे हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.
श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य
लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.
'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।
BJP को झटका, राजपाल सैनी हुए सपाई; अखिलेश बोले- SSR का उल्टा RSS होता
UP चुनाव से पहले BJP, RLD, आजाद समाज पार्टी और निषाद पार्टी के कई नेता सपा में शामिल हुए. अखिलेश यादव ने दावा किया कि आगे बड़ी संख्या में विधायक भी सपा में आ सकते हैं.
