खबर युग

UP कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूतम-पैजार, ऑफिस में भिड़े आराधना मिश्रा और अजय राय के समर्थक; Video

कांग्रेस पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में रविवार को बड़ा बवाल हुआ. पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम था.

Gaurav Dwivedi
October 11, 2026
2 min read
UP कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूतम-पैजार, ऑफिस में भिड़े आराधना मिश्रा और अजय राय के समर्थक; Video

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में रविवार को बड़ा बवाल हुआ. पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम था. वह प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहीं थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर आराधना मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों में झड़प हो गई. देखते ही देखते यह बवाल इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जूते चप्पल चलने लगे.इस बवाल के बाद पूर्व अध्यक्ष अजय राय पार्टी कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए. उन्होंने आराधना मिश्रा समर्थक ममता चौधरी पर बदसलूकी का आरोप लगाया. बाद वह दफ्तर से बाहर निकल आए, हालांकि मौके पर मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, और इमरान मसूद आदि उन्हें मनाकर अंदर ले गए. इस घटना को लेकर अजय राय और उनके समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहीं थी मोना

पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना प्रेस वार्ता कर रही थीं. इस दौरान उनके समर्थक व मिलने वाले लगातार आते रहे. इसी बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने समर्थकों के साथ पहुंचे. अजय राय के समर्थक अजय राज जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. बताया जा रहा है कि इस बात को लेकद आराधना मिश्रा मोना के समर्थकों के साथ उनका टकराव हो गया. इसके बाद अजय राय के समर्थकों ने भी गाली गलौज शुरू कर दी और जूते चप्पल चलने लगे.

मोना ने संभाला कार्यभार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए विवाद के बीच नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और इमरान मसूद के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया. इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे. इस मौके पर समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर आराधना मिश्रा ने कहा कि इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर बना है और उत्तर प्रदेश में आगे की रणनीति पर फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

UP में वीडियो बना रही श्रद्धा दुबे, पुलिस नेपाल में पीट रही लकीर; कभी भी कर सकती है सरेंडर

शिवा हत्याकांड में फरार श्रद्धा नेपाल से सटे यूपी के एक शहर में छिपी है. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में नेपाल से लेकर इस शहर तक खाक छान रही हैं. इस बीच वह वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बता रही है.

यूपी: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM योगी ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. वहीं, 20 अक्टूबर को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है.

श्रद्धा के फ्लैट में अंडरवियर में क्यों था शिवा? दिल दहला देगा लीवर डैमेज का रहस्य

लखनऊ के शिवा मर्डर केस में श्रद्धा दुबे नेपाल से खुद को बेकसूर बता रही है, जबकि पुलिस सुसाइड मानने से इनकार कर रही है. मौके के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा करते हैं.

'हिम्मत है तो अखिलेश यादव के बिना रायबरेली जीतकर दिखाओ', राहुल गांधी को राजनाथ सिंह का चैलेंज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे समाजवादी पार्टी के बगैर अपनी रायबरेली की सीट भी जीतने का सामर्थ्य नहीं रखते हैं।