लखनऊ LIVE

‘उसने मुझे धोखा दिया…’, लखनऊ में पत्नी-बहन की हत्या के बाद सुसाइड करने वाले मानस का खुला राज, WhatsApp स्टेटस में लिखी थी ये बात

गोमतीनगर में डबल मर्डर-सुसाइड से पहले आरोपी मानस ने WhatsApp स्टेटस पर पत्नी की हत्या, खुदकुशी और बहन को मारने का खौफनाक कबूलनामा लिखा था.

Gaurav Dwivedi
August 20, 2026
2 min read
‘उसने मुझे धोखा दिया…’, लखनऊ में पत्नी-बहन की हत्या के बाद सुसाइड करने वाले मानस का खुला राज, WhatsApp स्टेटस में लिखी थी ये बात

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर-सुसाइड केस में एक बेहद चौंकाने वाला और खौफनाक मोड़ सामने आया है. अपनी बैंक अधिकारी पत्नी दिव्या मिश्रा और सगी बहन की हत्या कर खुदकुशी करने वाले आरोपी मानस बाजपेई का एक व्हाट्सएप स्टेटस (WhatsApp Status) सामने आया है, जिसने इस पूरे मामले के पीछे की खौफनाक सनक की पोल खोल दी है.मानस ने वारदात को अंजाम देने के दौरान ही सोशल मीडिया पर अपना जुर्म कबूल करते हुए पत्नी पर बेवफाई के गंभीर आरोप लगाए और आगे के अपने खौफनाक कदम की पटकथा भी लिख दी थी.

आरोपी मानस बाजपेई ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा था- आज मैंने अपनी पत्नी को मार दिया क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया (चीट किया) था. अब मुझे खुद को और अपनी बहन को मारना है. उसकी बहन प्रज्ञा और भारत को सब पता है…” इस मैसेज से साफ होता है कि आरोपी ने बेहद ठंडे दिमाग से इस पूरी वारदात की योजना बनाई थी. उसने न सिर्फ पत्नी की हत्या को सही ठहराने की कोशिश की, बल्कि यह भी संकेत दे दिया था कि वह अपनी बहन को मारने और खुद जान देने जा रहा है.

पहले पत्नी को बैंक के बाहर भूना, फिर घर जाकर बहन की ली जान

मानस के इस स्टेटस के बाद की घटनाएं ठीक वैसी ही हुईं जैसा उसने लिखा था. गुरुवार सुबह मानस दो पिस्टल लेकर गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक पहुंचा. उसने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा (जो पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं) को फोन करके बाहर बुलाया. दिव्या के सामने आते ही उसने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे इलाज के दौरान दिव्या की मौत हो गई. बैंक के बाहर फायरिंग करने के बाद आरोपी ऑटो से हुसड़िया चौराहे स्थित अपने घर पहुंचा. वहां उसने स्टेटस में लिखे अपने दूसरे कदम को अंजाम दिया और अपनी सगी बहन को गोलियों से भून डाला. इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली.

पुलिस जांच में स्टेटस बना अहम सबूत

गोमतीनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने इस व्हाट्सएप स्टेटस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और CCTV फुटेज को अपनी जांच का मुख्य हिस्सा बना लिया है. पुलिस यह पता लगा रही है कि स्टेटस किस समय पोस्ट किया गया था और क्या इस पूरे घटनाक्रम में कोई अन्य पहलू भी शामिल है. राजधानी में थाने के इतने करीब हुई इस वारदात और 3 मौतों के बाद से इलाके में भारी दहशत का माहौल है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्‍ते में लगा जाम

लखनऊ से सुल्‍तानपुर जाने वाले रास्‍ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.

ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग

महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।