'इंस्पेक्टर सुनील कुमार का सम्मान, प्रत्येक पुलिस जवान के शौर्य का सम्मान', ध्वजारोहण के बाद बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी STF के वीर सपूत शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार के अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लखनऊ: 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर देशभर में जश्न का माहौल है। स्वतंत्रता के इसी पर्व के बीच शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह और उल्लास देखने को मिला। राजधानी लखनऊ में विधानभवन के परिसर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरिमामयी और भव्य समारोह के बीच ध्वजारोहण किया।
इस बार एक ऐतिहासिक बदलाव करते हुए ध्वजारोहण से पहले पहली बार राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया गया और उसके बाद राष्ट्रगान की धुन बजी। इस दौरान आसमान से हेलीकॉप्टर द्वारा वाहन मौजूद लोगों के साथ विधानभवन परिसर पर भव्य पुष्पवर्षा की गई। भगवा पगड़ी पहने CM योगी ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार और सुशासन के बल पर उत्तर प्रदेश अब 'उपद्रव प्रदेश' से 'उत्सव प्रदेश' और देश का प्रमुख ग्रोथ इंजन बन चुका है।
शहीदों के परिजनों का सम्मान और पुलिस के शौर्य को नमन
मुख्यमंत्री ने यूपी STF के वीर सपूत शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार के अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि एक वीर सपूत उत्तरप्रदेश पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स के जांबाज़ शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार शामली में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ मुठभेड़ में 4 दुर्दांत को मार गिराने में सफल हुए लेकिन घायल होकर अंततः वीरगति को प्राप्त किया।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार के अदम्य साहस के लिए उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया, यह सम्मान उत्तरप्रदेश पुलिस के प्रत्येक पुलिस जवान के शौर्य का सम्मान है, जो अपनी जान की परवाह किये बिना डटे हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिस जवानों के परिजनों को मंच पर सम्मानित किया।
'वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया नहीं, अब ODOP और ODOC का दौर'
स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के साथ देश को अशिक्षा, गरीबी, पिछड़ापन और तुष्टिकरण जैसी विसंगतियां मिली थीं लेकिन बीते सालों में यूपी ने इन असमानताओं को दूर करके विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि आज कोई भी उत्तर प्रदेश को 'बीमारू राज्य' के रूप में नहीं देखता बल्कि यह सुशासन का मॉडल बन चुका है। उन्होंने कहा कि पहले जहां राज्य में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया' का बोलबाला हुआ करता था। वहीं, आज प्रदेश वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ODOP) और वन डिस्ट्रिक्ट-वन कुजीन (ODOC) के मॉडल पर नई पहचान बना रहा है।
Gen-Z और Gen-Alpha के लिए AI-सेमीकंडक्टर में नए अवसर
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तरप्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हमारी युवा शक्ति है, हमारा युवा प्रतिभावान और परिश्रमी है। देश समाज के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति से भरपूर है। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रदेश के युवाशक्ति से कहना चाहता हूँ कि आपकी प्रतिभा से प्रदेश की शक्ति निहित है। हमारी सरकार ने नकलमाफ़िया, भर्ती माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की है और हम अपने डेमोग्राफिक डिविडेंट को डेवलपमेंट इंजन के रूप में बदल रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।
यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा
उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।
'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।
तीन IAS अधिकारी, दस IPS और आठ PPS सहित यूपी में 21 अफसर हुए रिटायर, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं।
