यूपी के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज, योगी सरकार ने मांगा डाटा
उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों के बाद अब प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ योगी सरकार देने जा रही है। इसका ब्योरा सरकार ने मांगा है।

लखनऊ: योगी सरकार ने सरकारी शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दे रही है। वहीं, अब योगी सरकार प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ देने की तैयारी में है। 35 हजार प्राइवेट स्कूलों का डाटा सरकार ने मांगा है। योजना का लाभ शिक्षकों और उनके आश्रितों को मिलेगा। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10 लाख बच्चों को 12-12 सौ रुपये देने की तैयारी में योगी सरकार है।बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का पंजीकरण कराए जाएं। सभी जिलों में इसका प्रोफार्मा निदेशालय की ओर से भेजा जा चुका है। कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए विकसित पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। शिक्षक अपना और अपने आश्रितों का ब्योरा आधार कार्ड के अनुसार ही भरेंगे। सत्यापन और अनुमोदन के लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक को पहले भेजा जाएगा। इसके बाद संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को भेजा जाएगा।
सबसे अंतिम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आवेदन की स्वीकृति देगा। एक शिक्षक परिवार को एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा योगी सरकार सरकारी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले 10 लाख विद्यार्थियों को ड्रेस-जूते खरीदने के लिए जल्द ही 12-12 सौ रुपये दिए जाएंगे। डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में ये रुपये भेजे जाएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यूपी में रील्स और इंफ्लूएंसर्स के जरिए विपक्ष को जवाब देगी बीजेपी, 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी अब चुनावी नैरेटिव की लड़ाई को सोशल मीडिया के मोर्चे पर तेज करने जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी प्रदेश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू करेगी।
यूपी प्रभारी बनने के बाद BJP नेता विनोद तावड़े का पहला दौरा, बूथ मैनेजमेंट और SIR है मुख्य एजेंडा
उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 5 सितंबर को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। माना जाता है कि वे इस दौरे के साथ बीजेपी की चुनावी मशीनरी की बूथ स्तर तक गहन समीक्षा की शुरुआत करेंगे।
'पत्नी के लिए खड़े नहीं हो सकते, महिलाओं को 40 हजार देंगे', प्रियंका मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर निशाना बनाया है।
तीन IAS अधिकारी, दस IPS और आठ PPS सहित यूपी में 21 अफसर हुए रिटायर, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं।
