यूपी की 52 प्राइवेट यूनिवर्सिटी की होगी पड़ताल,
यूपी सरकार ने 52 प्राइवेट यूनिवर्सिटी की पड़ताल करने का निर्णय लिया है। यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए है।

यूपी की 52 प्राइवेट यूनिवर्सिटी की होगी पड़ताल
प्रदेश के सभी 52 निजी विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था की जांच शुरू होने वाली है। राज्य उच्च शिक्षा परिषद ने निजी विश्वविद्यालयों की जांच के लिए मंडलायुक्तों की अध्यक्षता में 11 समितियां गठित कर दी हैं। ये समितियां एक माह के भीतर विश्वविद्यालयों की जांच कर अपनी रिपोर्ट और संस्तुतियां परिषद को सौंपेंगी।
मानकों में कमी मिलने पर संबंधित विश्वविद्यालयों पर कार्रवाई भी हो सकती है। जांच समितियों में संबंधित जिले के जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी, राज्य विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी और राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।
राज्य उच्च शिक्षा परिषद ने प्रदेश के विभिन्न मंडलों में जांच के लिए 11 समितियां बनाई हैं. इन समितियों की अध्यक्षता संबंधित मंडलायुक्त करेंगे. समिति में जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी, राज्य विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी और संबंधित राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति को सदस्य बनाया गया है. इन समितियों को विश्वविद्यालयों का निरीक्षण कर सभी जरूरी जानकारियां जुटाने और रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है.
जांच समितियां विश्वविद्यालयों को निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत मिली अनुमति, भूमि और भवन की स्थिति, आधारभूत ढांचे, ट्रस्ट या सोसायटी के संचालन, वित्तीय संसाधनों और फंड की जांच करेंगी. इसके अलावा शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया, वेतनमान, यूजीसी से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम, एडमिशन प्रोसेस, विदेशी छात्रों के एडमिशन, शिकायत निवारण प्रणाली, अकादमिक कैलेंडर और संस्थानों की रैंकिंग जैसे कुल 17 महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी.
मानकों में कमी मिलने पर हो सकती है कार्रवाई
सरकार का उद्देश्य निजी विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है. जांच के दौरान अगर किसी संस्थान में नियमों का उल्लंघन या सुविधाओं की कमी पाई जाती है तो संबंधित विश्वविद्यालय पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान ' NEET री-एग्जाम के परीक्षार्थियों को DTC बसों में फ्री यात्रा'
दिल्ली सरकार ने 21 जून को NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी परीक्षार्थी अपने एग्जाम सेंटर तक पहुंचने के लिए DTC बसों का मुफ्त उपयोग कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें बस कंडक्टर को अपना वैध NEET एडमिट कार्ड दिखाना होगा.
CBSE बोर्ड की कॉपी चेकिंग से उठा विश्वास, हर चौथे छात्र ने मांगी अपनी आंसर शीट
CBSE परीक्षा परिणामों से छात्रों में असंतोष, हर चौथे छात्र ने मांगी अपनी आंसर शीट की जांच।
NEET के री-एग्जाम के लिए वायु सेना के सहारे क्वेश्चन पेपर्स ले जाए जाएंगे
NEET री-एग्जाम के लिए प्रश्न पत्रों की सुरक्षा हेतु वायु सेना की मदद ली जाएगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेयजल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंताएं जताई हैं, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेयजल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता जताई और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
