उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 : रेलवे चलाएगा एग्जाम स्पेशल ट्रेन… बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे अभ्यर्थी
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए परिवहन के विशेष इंतजाम किए गए हैं. 8, 9, 10 जून को होने वाली इस परीक्षा के लिए रेलवे एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जो मुरादाबाद, हरिद्वार और बरेली से चलेगी. साथ ही 17 शहरों के बीच 125 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थी एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे.

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे और परिवहन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं. परीक्षा के दौरान तीन दिनों तक एग्जाम स्पेशवल ट्रेन चलाई जाएगी, जो मुरादाबाद, हरिद्वार और बरेली से चलेगी. वहीं 17 प्रमुख शहरों के बीच 125 बसें एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए चलाई जाएगी. कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्र पर आयोजित की जाएगी.वहीं अतिरिक्त बसों का संचालन प्रमुख बस अड्डों और परीक्षा केंद्र वाले शहरों के बीच किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को सीटों की कमी या वेटिंग जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े. रेलवे प्रशासन ने भी परीक्षा को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे हैं. परीक्षा के दौरान बसों के संचालन को लेकर चालकों और परिचालकों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है.
किन रूटों पर चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन?
मुरादाबाद और इज्जतनहर रेल मंडल ने परीक्षा के दौरान तीन दिनों तक एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है. एक स्पेशल ट्रेन हरिद्वार और दूसरी मुरादाबाद से बरेली होते हुए लखनऊ और सीतापुर रूट पर चलेगी. अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दिनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है, इसलिए पहले से ही अतिरिक्त व्यवस्था की गई है.
कितने अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों तक जाने में कोई परेशानी न हो.भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को हर दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. राज्य भर में लगभग 29 लाख उम्मीदवारों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
लखनऊ विश्वविद्यालय में हॉस्टल के रजिस्ट्रेशन शुरू, नए स्टूडेंट्स 17 अगस्त तक करें आवेदन
लखनऊ विश्वविद्यालय ने नए छात्रों के लिए हॉस्टल रजिस्ट्रेशन शुरू किया, आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है।
NEET पेपर लीक से पहले ‘स्पेशल क्लास’, WhatsApp पर सवाल… CBI ने खोली पूरी साजिश
NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में कई बड़े दावे किए गए हैं. जांच एजेंसी के मुताबिक WhatsApp-Telegram ग्रुप और लाखों रुपये के लेनदेन के जरिए परीक्षा से पहले सवाल छात्रों तक पहुंचाए गए.
यूपी में 12वीं के बाद भी नहीं रुकेगी पढ़ाई, अनाथ और असहाय बच्चों को 23 साल की उम्र तक हर महीने 2500 देगी योगी सरकार
यूपी सरकार ने अनाथ बच्चों को 12वीं के बाद हर महीने 2500 रुपये देने की योजना शुरू की है, जो 23 साल की उम्र तक जारी रहेगी।
कौशल के साथ अब अंग्रेजी में भी दक्ष बनेंगे ITI के छात्र, देश-विदेश में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
ITI छात्रों के लिए अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण शुरू, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
