लखनऊ LIVE

'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन

संसद में भगवा पहन प्रदर्शन करने के चलते सांसद पप्पू यादव के खिलाफ गुस्सा फूटा है. लखनऊ में पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली की गई.

Gaurav Dwivedi
August 1, 2026
3 min read
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन

संसद परिसर में साधु का भेष बनाकर और भगवा कपड़े पहनकर राम मंदिर में कथित चोरी का विरोध करने वाले सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यह विवाद अब संसद से निकलकर सड़कों तक पहुंच गया है. शनिवार (01 अगस्त, 2026) को में 'सनातन रक्षा संगठन' के बैनर तले पप्पू यादव के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया.

सैकड़ों की संख्या लखनऊ में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और जमकर नारेबाजी की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पप्पू यादव के साथ-साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीरों पर भी चप्पलें मारकर अपना विरोध दर्ज कराया.

'पप्पू यादव मुर्दाबाद' के लगे नारे

प्रदर्शन के दौरान 'पप्पू यादव मुर्दाबाद', 'पप्पू यादव होश में आओ' और 'सनातन से मत टकराओ' जैसे नारे गूंजते रहे. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर भगवा वस्त्र पहनकर इस तरह का प्रदर्शन करना सनातन परंपरा और साधु-संतों का घोर अपमान है. उनका कहना है कि राम मंदिर में कथित चोरी के मुद्दे पर भगवा का इस्तेमाल जानबूझकर किया गया, जिससे करोड़ों सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं.

सिर काटने पर 51 लाख रुपये का इनाम

सनातन रक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध राय ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पप्पू यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने ऐलान किया कि जो भी व्यक्ति पप्पू यादव का सिर काटकर लाएगा, उसे 51 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.

अनुरोध राय ने कहा, "भगवा कोई राजनीतिक वेशभूषा नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या और सनातन परंपरा का प्रतीक है. पप्पू यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, ऐसे व्यक्ति को भगवा पहनने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है."

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ये लोग दूसरे धर्मों के प्रतीकों के साथ ऐसा करने की हिम्मत दिखा सकते हैं? फिर सनातन को ही बार-बार निशाना क्यों बनाया जाता है?

अखिलेश और राहुल गांधी को भी घेरा

अनुरोध राय ने इस पूरे विवाद के लिए विपक्षी नेताओं को भी जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में पप्पू यादव ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के इशारे पर ही यह प्रदर्शन किया था. उन्होंने कहा, "ये लोग हमेशा सनातन का मजाक उड़ाते हैं. इनका राम मंदिर के मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि ये इस मुद्दे की आड़ में केवल हिंदू धर्म का अपमान करना चाहते हैं."

क्या है पूरा विवाद?

यह पूरा बवाल शुक्रवार को संसद परिसर में हुए एक प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ. सांसद पप्पू यादव ने भगवा वस्त्र पहनकर और साधु का रूप धरकर राम मंदिर में कथित चोरी के मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया था. इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के कई नेता भी वहां मौजूद थे. आरोप है कि पप्पू यादव ने इस वेशभूषा के जरिए यह दिखाने की कोशिश की थी कि राम मंदिर में चोरी किसी संत ने ही की है, जिसके बाद संत समाज और हिंदू संगठनों में भारी रोष है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

लखनऊ में कैदियों को ले जा रही पुलिस वैन खराब, बारिश में इंतजार करते रहे 30 कैदी, रास्‍ते में लगा जाम

लखनऊ से सुल्‍तानपुर जाने वाले रास्‍ते पर रात में कैदी वैन खराब होने से यातायात बाधित हो गया। काफी देर के इंतजार के बाद कैदियों को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में 4 गुना तक बढ़ी हॉस्टल फीस, 7 की जगह 27 हजार चुकाने होंगे, छात्रों ने घेरा VC ऑफिस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति ऑफिस का घेराव करते हुए हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की है.

ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: कब्जे का किया था खुलासा, उन्नाव जमीन विवाद में CM से की थी जांच की मांग

महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बांगरमऊ (उन्नाव) इलाके में भू-माफिया के कब्जे का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।