कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में हाई अलर्ट, CM योगी ने दुर्गा पूजा और रामलीला पंडालों की सुरक्षा जांच के दिए निर्देश
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से हुई जनहानि के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दुर्गा पूजा और रामलीला पंडालों के सुरक्षा ऑडिट, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट की जांच के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से हुई जनहानि के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए प्रदेशभर में हाई अलर्ट जारी किया है। साथ ही दुर्गा पूजा और रामलीला पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस कमिश्नरों, जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को अपने-अपने जिलों में स्थापित पंडालों का तत्काल व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने को कहा है। निर्देशों का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना और अव्यवस्था की आशंका को रोकना है।
फायर सेफ्टी और बिजली व्यवस्था की होगी जांच
सीएम योगी ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर सभी पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों और निर्धारित मानकों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। पंडालों में कपड़े, लकड़ी और सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अलावा आग से बचाव के लिए पानी और बालू की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने पंडालों में बिजली की वायरिंग की जांच तकनीकी विशेषज्ञों से कराने पर भी जोर दिया है। इसका उद्देश्य शॉर्ट सर्किट या बिजली का लोड बढ़ने से आग लगने के खतरे को रोकना है।

अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर जांच करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को कागजी रिपोर्टों पर निर्भर रहने के बजाय खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संवेदनशील और प्रमुख पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा है।
सीएम योगी ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने या लापरवाही बरतने वाले आयोजकों और जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में बनेंगे तीन नए एक्सप्रेस-वे, 9 जिलों के 651 गांवों से गुजरेंगे मेरठ-हरिद्वार, विंध्य और विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
यूपी में बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए राज्य सरकार तीन नए एक्सप्रेस-वे बनाएगी। इसमें में मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे, विंध्य एक्सप्रेस-वे और विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे शामिल हैं।
UP: फॉर्म-7 पर गलत जानकारी दी तो होगी जेल, चुनाव आयोग ने जारी किए सख्त निर्देश, 24 अक्टूबर तक ऐसे जुड़वाएं नाम
यूपी में फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची पर गलत आपत्ति दर्ज कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं, 24 अक्टूबर को विशेष अभियान में मतदाता अपना नाम जांच सकेंगे और सूची से नाम छूटने पर फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकेंगे।
लखनऊ में दशहरे से पहले सियासी पोस्टरबाजी, 'भारत विरोधी दशानन रावण' पोस्टर में राहुल-अखिलेश समेत कई की तस्वीरें
दशहरे से पहले लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन के लगाए 'भारत विरोधी दशानन रावण' पोस्टरों में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अतीक अहमद और कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की तस्वीरें शामिल की गई हैं।
मां का निधन, पिता को कैंसर... लखनऊ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दिल्ली की IT कंपनी में करता था काम
लखनऊ के डालीगंज में 30 वर्षीय रोमिल चौधरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मां के निधन और पिता की गंभीर बीमारी के कारण वह मानसिक तनाव से जूझ रहा था।