खबर युग

UP: फॉर्म-7 पर गलत जानकारी दी तो होगी जेल, चुनाव आयोग ने जारी किए सख्त निर्देश, 24 अक्टूबर तक ऐसे जुड़वाएं नाम

यूपी में फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची पर गलत आपत्ति दर्ज कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं, 24 अक्टूबर को विशेष अभियान में मतदाता अपना नाम जांच सकेंगे और सूची से नाम छूटने पर फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकेंगे।

Gaurav Dwivedi
October 18, 2026
3 min read
UP: फॉर्म-7 पर गलत जानकारी दी तो होगी जेल, चुनाव आयोग ने जारी किए सख्त निर्देश, 24 अक्टूबर तक ऐसे जुड़वाएं नाम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए गलत जानकारी देना भारी पड़ सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फॉर्म-7 के तहत मिलने वाली आपत्तियों की जांच निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक की जाए। जांच में आपत्ति गलत या मनगढ़ंत पाए जाने पर संबंधित आवेदक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियमों के तहत दोषी को एक साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।

गलत जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-31 के तहत मतदाता सूची से जुड़े मामलों में जानबूझकर गलत जानकारी देना अपराध है। इसमें मतदाता सूची तैयार करने, उसमें संशोधन कराने या किसी का नाम जुड़वाने अथवा हटवाने के लिए दी गई गलत जानकारी शामिल है।

फॉर्म-7 भरते समय भी आवेदक को निर्धारित घोषणा करनी होती है। यदि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जांच में आवेदन के जरिए दर्ज कराई गई आपत्ति गलत साबित होती है, तो आवेदक के खिलाफ इसी धारा के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

भारत निर्वाचन आयोग ने 9 अक्टूबर को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। इनके तहत अधिकारियों को फॉर्म-7 से प्राप्त आपत्तियों की नियमानुसार जांच कर उनका निस्तारण करने को कहा गया है।

प्रिंट और सोशल मीडिया के जरिए भी होगा प्रचार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन नियमों और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा है। इसके लिए प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसका उद्देश्य लोगों को फॉर्म-7 के इस्तेमाल, सही जानकारी देने की जिम्मेदारी और गलत घोषणा करने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में जागरूक करना है।

24 अक्टूबर को मतदाता सूची में जरूर जांचें अपना नाम

दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान के लिए पात्र युवाओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया। इसमें पात्र नागरिकों, खासकर महिलाओं और युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाए गए।

उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि वे 24 अक्टूबर को होने वाले अगले विशेष अभियान के दौरान अपने और परिवार के सदस्यों के नाम संबंधित बूथ की मतदाता सूची में जरूर जांचें।

यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को जमा कर सकता है। इसके अलावा, नाम शामिल कराने के लिए निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in या ECINET मोबाइल ऐप के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी में बनेंगे तीन नए एक्सप्रेस-वे, 9 जिलों के 651 गांवों से गुजरेंगे मेरठ-हरिद्वार, विंध्य और विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

यूपी में बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए राज्य सरकार तीन नए एक्सप्रेस-वे बनाएगी। इसमें में मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे, विंध्य एक्सप्रेस-वे और विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे शामिल हैं।

कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में हाई अलर्ट, CM योगी ने दुर्गा पूजा और रामलीला पंडालों की सुरक्षा जांच के दिए निर्देश

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से हुई जनहानि के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दुर्गा पूजा और रामलीला पंडालों के सुरक्षा ऑडिट, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट की जांच के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ में दशहरे से पहले सियासी पोस्टरबाजी, 'भारत विरोधी दशानन रावण' पोस्टर में राहुल-अखिलेश समेत कई की तस्वीरें

दशहरे से पहले लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन के लगाए 'भारत विरोधी दशानन रावण' पोस्टरों में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अतीक अहमद और कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की तस्वीरें शामिल की गई हैं।

मां का निधन, पिता को कैंसर... लखनऊ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दिल्ली की IT कंपनी में करता था काम

लखनऊ के डालीगंज में 30 वर्षीय रोमिल चौधरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मां के निधन और पिता की गंभीर बीमारी के कारण वह मानसिक तनाव से जूझ रहा था।