यूपी में बनेंगे तीन नए एक्सप्रेस-वे, 9 जिलों के 651 गांवों से गुजरेंगे मेरठ-हरिद्वार, विंध्य और विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
यूपी में बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए राज्य सरकार तीन नए एक्सप्रेस-वे बनाएगी। इसमें में मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे, विंध्य एक्सप्रेस-वे और विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे शामिल हैं।

लखनऊः प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का जाल और बड़ा होगा। बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए राज्य सरकार तीन नए एक्सप्रेस-वे बनाएगी। प्रदेश में बनने वाले तीन नए एक्सप्रेस-वे में मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे, विंध्य एक्सप्रेस-वे और विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे शामिल हैं। इन तीन नए एक्सप्रेस-वे अलाइनमेंट तय कर दिया गया है।
इसके साथ ही यह भी चिह्नित कर लिया गया है कि तीनों नए एक्सप्रेस-वे के लिए किस जिले में कितनी जमीन खरीद की जाएगी। जिला प्रशासन स्तर पर जल्द ही इन तीनों एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन तीनों एक्सप्रेस-वे के लिए 8193 हेक्टेअर जमीन की खरीद की जाएगी। ये तीनों एक्सप्रेस-वे 651 गांवों से होकर गुजरेंगे।
मेरठ से हरिद्वार तक विस्तार
पश्चिमी छोर का विस्तार हरिद्वार तक किया जाना है। यह एक्सप्रेस-वे यूपी के अमरोहा और बिजनौर से होते हुए हरिद्वार तक जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे के लिए अमरोहा के 52 गावों में 555.94 हेक्टेअर जमीन खरीद की जाएगी। वही, बिजनौर के 108 गांवों में 1058.44 हेक्टेअर जमीन की खरीद एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए की जाएगी। वहीं, इस एक्सप्रेस-वे के लिए हरिद्वार के 24 गांवों से 406 एकड़ जमीन की खरीद होनी है।
विंध्य एक्सप्रेस-वे
प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे में से सबसे ज्यादा जमीन विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए ली जाएगी। यह एक्सप्रेस-वे भदोही, मीरजापुर और सोनभद्र से होकर गुजरेगा। परियोजना के लिए कुल 4,613.93 हेक्टेअर लिए कुल जमीन की खरीद की जाएगी। यह एक्सप्रेस-वे चार जिलों के 327 गांवों से होकर गुजरेगा। इनमें प्रयागराज के 71 गांवों की 862.76 हेक्टेअर, भदोही के 58 गांवों की 472.74 हेक्टेअर, मिर्जापुर के 89 गांवों की 1,258.79 हेक्टेअर और सोनभद्र के सर्वाधिक 109 गांवों की 2,019.64 हेक्टेअर जमीन की खरीद की जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
UP: फॉर्म-7 पर गलत जानकारी दी तो होगी जेल, चुनाव आयोग ने जारी किए सख्त निर्देश, 24 अक्टूबर तक ऐसे जुड़वाएं नाम
यूपी में फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची पर गलत आपत्ति दर्ज कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं, 24 अक्टूबर को विशेष अभियान में मतदाता अपना नाम जांच सकेंगे और सूची से नाम छूटने पर फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकेंगे।
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में हाई अलर्ट, CM योगी ने दुर्गा पूजा और रामलीला पंडालों की सुरक्षा जांच के दिए निर्देश
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से हुई जनहानि के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दुर्गा पूजा और रामलीला पंडालों के सुरक्षा ऑडिट, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट की जांच के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ में दशहरे से पहले सियासी पोस्टरबाजी, 'भारत विरोधी दशानन रावण' पोस्टर में राहुल-अखिलेश समेत कई की तस्वीरें
दशहरे से पहले लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन के लगाए 'भारत विरोधी दशानन रावण' पोस्टरों में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अतीक अहमद और कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की तस्वीरें शामिल की गई हैं।
मां का निधन, पिता को कैंसर... लखनऊ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दिल्ली की IT कंपनी में करता था काम
लखनऊ के डालीगंज में 30 वर्षीय रोमिल चौधरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मां के निधन और पिता की गंभीर बीमारी के कारण वह मानसिक तनाव से जूझ रहा था।
