शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे ने कोर्ट में दाखिल की सरेंडर अर्जी, कारोबारी की मां ने CM योगी से मांगा न्याय
शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे ने लखनऊ कोर्ट में सरेंडर अर्जी दाखिल की है। वहीं, मृतक की मां रंजना शर्मा ने CM योगी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच, साक्ष्य सुरक्षित रखने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

लखनऊ: व्यापारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में एक तरफ मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच सरेंडर अर्जी सामने आई है, तो दूसरी तरफ पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए सरकार से गुहार लगाई है। गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद श्रद्धा दुबे ने लखनऊ की अदालत में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी दाखिल की है। वहीं, शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नेपाल से लौटने के बाद अदालत में अर्जी
श्रद्धा दुबे ने दो दिन पहले ही अदालत में सरेंडर अर्जी दाखिल कर दी थी। जानकारी के मुताबिक, नेपाल में उसके ठिकाने बदलने की खबरों के बीच पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। अब नेपाल छोड़कर उत्तर प्रदेश लौटने के बाद उसके अदालत में पेश होने की संभावना को लेकर मामला फिर चर्चा में है।
हालांकि, सरेंडर अर्जी दाखिल होना और अदालत में आत्मसमर्पण करना अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। फिलहाल श्रद्धा दुबे के अदालत में पेश होने और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर स्थिति पर नजर बनी हुई है।
मां ने श्रद्धा और रश्मि दुबे की भूमिका की जांच मांगी
इधर, बेटे की मौत के मामले में न्याय की उम्मीद लगाए बैठीं रंजना शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और अन्य आरोपियों की भूमिका की विस्तार से पड़ताल किए जाने की अपील की है।
रंजना शर्मा ने जांच से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग की, ताकि जांच के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका से बचा जा सके।
वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच कराने की अपील
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में रंजना शर्मा ने मांग की है कि मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में तय समयसीमा के भीतर पूरी कराई जाए। साथ ही, जांच में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पीड़ित परिवार की सुरक्षा और जांच में हुई प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध भी पत्र में किया गया है। रंजना शर्मा ने अपने बेटे की मौत की सच्चाई सामने लाने और मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों को कानून के अनुसार सजा दिलाने की मांग की है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में बनेंगे तीन नए एक्सप्रेस-वे, 9 जिलों के 651 गांवों से गुजरेंगे मेरठ-हरिद्वार, विंध्य और विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
यूपी में बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए राज्य सरकार तीन नए एक्सप्रेस-वे बनाएगी। इसमें में मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे, विंध्य एक्सप्रेस-वे और विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे शामिल हैं।
UP: फॉर्म-7 पर गलत जानकारी दी तो होगी जेल, चुनाव आयोग ने जारी किए सख्त निर्देश, 24 अक्टूबर तक ऐसे जुड़वाएं नाम
यूपी में फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची पर गलत आपत्ति दर्ज कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं, 24 अक्टूबर को विशेष अभियान में मतदाता अपना नाम जांच सकेंगे और सूची से नाम छूटने पर फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकेंगे।
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में हाई अलर्ट, CM योगी ने दुर्गा पूजा और रामलीला पंडालों की सुरक्षा जांच के दिए निर्देश
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से हुई जनहानि के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दुर्गा पूजा और रामलीला पंडालों के सुरक्षा ऑडिट, फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट की जांच के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ में दशहरे से पहले सियासी पोस्टरबाजी, 'भारत विरोधी दशानन रावण' पोस्टर में राहुल-अखिलेश समेत कई की तस्वीरें
दशहरे से पहले लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन के लगाए 'भारत विरोधी दशानन रावण' पोस्टरों में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अतीक अहमद और कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की तस्वीरें शामिल की गई हैं।
